देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कीमतों में लगी 'आग' कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली मे
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कीमतों में लगी 'आग' कम होने का नाम नहीं ले रही है।
दिल्ली में पेट्रोल 31 पैसे और डीज़ल 39 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 79.15 रुपये का और डीज़ल प्रति लीटर 71.15 रुपये का मिल रहा है।आपको बता दें कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट को भी एक वजह बताई जा रही है। अपने शहर के पेट्रोल के कीमत यहां देखें।

दूसरी तरफ सीएनजी की कीमतों में भी रविवार से बढ़ोतरी हुई है। इसके दाम 41.97 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 42.60 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। एनसीआर क्षेत्र में अब सीएनजी 49.30 रुपये प्रति किलो हो गई है।
माना जा है कि तेल की कीमतें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं। बीते सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब चार डॉलर महंगा हो गया था। हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार जंग गहराने की आशंका से वैश्विक बाजार में शुक्रवार कच्चे तेल की तेजी थम गई। मगर, जानकार बताते हैं मांग और पूर्ति के बदलते परिदृश्य में बहरहाल तेल की महंगाई से निजात मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। अपने शहर के डीजल की कीमत यहां देंखे।
वहीं एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च कमोडिटीज व करेंसी के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता की माने तो ब्रेंट क्रूड में 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई अमेरिकी लाइट क्रूड में 75 डॉलर प्रति बैरल का स्तर तक का उछाल देखने को मिल सकता है। इस प्रकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें आगे और बढ़ सकती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
