पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को एक बार फिर राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को एक बार फिर राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.68 प्रति लीटर मिलेगा।वहीं, डीजल के दामों 21 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद डीजल की कीमत 70.42 प्रति लीटर हो गई है।
डीजल के कीमतों में लगातार इजाफा
डीजल की कीमतों में पिछले तीन दिनों से लगातार इजाफा होने के कारण इसकी कीमतें अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गई है। जबकि शुक्रवार को डीजल कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद कीमत 70.21 पर पहुंच गई थी। याद दिला दें कि दिल्ली में इससे पहले 28 अगस्त को डीजल की कीमत 69.61 रुपए प्रति लीटर के हाई लेवल पर पहुंच गई थी।
दिल्ली के अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे की बढ़त के साथ 86.09 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल में 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 74.76 प्रति लीटर रुपए पहुंच गया है।
इन वजह से बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के कीमत
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और क्रूड की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। क्रूड की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है।
आगे और दाम बढ़ने के आसार
एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च (कमोडिटीज व करेंसी) के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता की मानें तो ब्रेंट क्रूड में 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई (अमेरिकी लाइट क्रूड) में 75 डॉलर प्रति बैरल का स्तर तक का उछाल देखने को मिल सकता है। इस प्रकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें आगे और बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में शुक्रवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 78.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70.21 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
