मारुति सुजुकी देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी ने शनिवार को बताया कि अगस्त में उसकी बिक्री में 3.4 फीसदी की गिरावट आई। कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अगस्त में कुल 1,58,189 कारें बेचीं। जबकि पिछले
मारुति सुजुकी देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी ने शनिवार को बताया कि अगस्त में उसकी बिक्री में 3.4 फीसदी की गिरावट आई। कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अगस्त में कुल 1,58,189 कारें बेचीं। जबकि पिछले साल अगस्त में मारुति ने 1,63,701 कारें बेची थीं।
वहीं मारुति सुजुकी ने कहा कि केरल में आई भीषण बाढ़ और देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के कारण उसकी बिक्री बीते महीने प्रभावित रही। घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी ने अगस्त में 1,47,700 कारें बेचीं, जबकि पिछले साल अगस्त में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,52,000 कारें बेची थीं। इस तरह घरेलू बाजार में कंपनी की कारों की बिक्री 2.8 फीसदी घटी।

हालांकि कंपनी के कार निर्यात में भी कमी दर्ज की गई। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 10,489 कारों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 11,701 कारों का निर्यात किया था। मारुति सुजुकी की अगस्त 2018 में पैसेंजर कारों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.4 फीसदी घटकर 1,14,261 रह गई। युटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले की समान अवधि के मुकाबले 16.2 फीसदी घटकर 17,971 रह गई। वहीं, वैन की बिक्री 1.9 फीसदी घटकर 13,663 रह गई।
वहीं चालू वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री 12.4 फीसदी बढ़ी। इस दौरान कंपनी की कारों की बिक्री 8,13,037 रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 7,23,618 थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications