यहां पर आपको बताएंगे कि 1 सितंबर 2108 से कौन सी चार चीजें बदलने वाली हैं।
1 सितंबर 2018 से कई चीजों में बदलाव होने वाला है। जिसमें से यात्रा, वाहन और स्वास्थ्य से सबंधित चीजें प्रमुख हैं। ये बदलाव आम लोगों को किस तरह से प्रभावित करेंगे और ये बदलाव कितने लाभदायी होंगे आपको सबकुछ यहां पर बताएंगे। तो आइए जानते हैं इन 4 बदलावों के बारे में-
इंडिया पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक
शनिवार 1 सितंबर 2018 को दिल्ली के तालकटोरी स्टेडियम में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को लॉन्च कर रहे हैं। पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए जहां आम आदमी को सस्ती और भरोसेमंद बैंकिंग सर्विस आसानी से उपलब्ध होगी, तो वहीं केंद्र सरकार को अपने वित्तीय समावेशन के उद्देश्य को भी हासिल करने में मदद मिलेगी। लॉन्च के दिन IIPB के 650 ब्रांच और 3250 एक्सेस प्वाइंट देशभर में होंगे। देश में सभी 1.55 लाख पोस्ट ऑफिसे 31 दिसंबर 2018 तक IPPB से लिंक्वड हो जाएंगे।
मोटर इंश्योरेंस
यदि आप 1 सितंबर से नई कार और टू व्हीलर खरीदते हैं तो इसके लिए 3 साल और 5 साल का बीमा कवर लेना जरुरी होगा। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इंश्योरेंस कंपनियों को इस बारे में निर्देश भी दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को आदेश दिया था कि नई कार के लिए थर्ड-पार्टी इंश्यारेंस कवर 3 साल और टू-व्हीलर्स के लिए 5 साल के लिए होगा।
यात्रा बीमा
भारतीय रेलवे एक सितंबर से यात्रियों को फ्री यात्रा बीमा का लाभ नहीं देगा। 1 सितंबर से फ्री यात्रा बीमा का प्रावधान वैकल्पिक होगा। यात्रियों को वेबसाइट या मोबाइल से टिकट बुक करते समय दो विकल्पों में से एक का चयन करना होगा। जिसमें एक में विकल्प चयन का होगा और दूसरा छोड़ने का होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देने को प्रोत्साहन देने के लिए IRCTC ने रेलयात्रियों के लिए दिसंबर 2017 में फ्री यात्रा बीमा शुरु की थी।
IRCTC के द्वारा प्राप्त बीमा के तहत यात्रा के दौरान दुर्घटना में यात्री की मौत होने की स्थिति में अधिकतम 10 लाख रुपए तक की बीमा का प्रावधान किया गया था। तो वहीं यात्रा के दौरान दुर्घटना में अपाहिज होने पर 7.5 लाख रुपए और घायल होने पर 2 लाख रुपए और शव के परिवहन के लिए 10,000 रुपए का प्रावधान किया गया था।
तंबाकू उत्पादों को लेकर बदलाव
1 सितंबर से तंबाकू उत्पादों पर दी जाने वाली चेतावनी पहले के मुकाबले और बड़ी और प्रभावी नजर आएगी। सभी तंबाकू उत्पादों और सिगरेट के पैकों पर एक नेशनल टोल फ्री नंबर अंकित होगा ताकि इनका उपयोग करने वाले लोगों को लत छोड़ने में मदद मिले।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
