एशियाई बाजारों में कमजोरी और जून क्वार्टर के जीडीपी डाटा जारी होने से पहले शुक्रवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। वहीं रुपए में कमजोरी का भी असर बाजार पर दिखा। सेंसेक्स 15 अंक की बढ़त के साथ 38,705
एशियाई बाजारों में कमजोरी और जून क्वार्टर के जीडीपी डाटा जारी होने से पहले शुक्रवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। वहीं रुपए में कमजोरी का भी असर बाजार पर दिखा। सेंसेक्स 15 अंक की बढ़त के साथ 38,705 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी की फ्लैट शुरुआत हुई।
शुरुआती गिरावट के बाद बाजार हरे निशान में लौट आया है। हैवीवेट इंफोसिस, आईटीसी, सन फार्मा, कोटक बैंक, एचूयएल, टीसीएस शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा चढ़ा है। वहीं निफ्टी 11700 के पार निकल गया है। एनएसई पर बैंकिंग इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है। फिलहाल सेंसेक्स 0.33 फीसदी और निफ्टी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स
वहीं जबकि शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.42 फीसदी का उछाल आया है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.38 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
इन शेयरों में आई तेजी
हालांकि कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में सन फार्मा, इंफोसिस, विप्रो, ओएनजीसी, एचयूएल, आईटीसी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बढ़े हैं। हालांकि यस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, वेदांता, एचडीएफसी बैंक गिरे हैं।
पीएसयू बैंक को छोड़ सभी इंडेक्स में बढ़त
सेक्टोरल इंडेक्स में एनएसई पर सिर्फ पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.15 फीसदी की कमजोरी है। रुपए में रिकॉर्ड गिरावट से आईटी और फार्मा शेयरों में खरीददारी का माहौल है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.38 फीसदी तो फार्मा इंडेक्स 2.42 फीसदी चढ़ा है। वहीं ऑटो में 0.43 फीसदी, एफएमसीजी में 0.56 फीसदी की मजबूती आई है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
