देश की विकास दर में बढ़ोतरी, पहली तिमाही में जीडीपी 8.2 फीसदी
वित्तवर्ष 2019 की पहली तिमाही में देश की विकास दर में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल से जून की तिमाही में देश की विकास दर 5.6 फीसदी से बढ़कर 8.2 फीसदी हो गई। पिछली तिमाही में देश की विकास दर 7.
चालू वित्तवर्ष 2019 की पहली तिमाही में देश की विकास दर में बड़ी बढ़ोतरी देखने मिली है। अप्रैल से जून तिमाही में देश की विकास दर 5.6 फीसदी से बढ़कर 8.2 फीसदी बढ़ी। वहीं पिछली तिमाही में देश की विकास दर 7.7 फीसदी थी। इसी तरह जीवीए ग्रोथ भी 5.6 फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी हुई। इससे अर्थव्यवस्था में रिकवरी के बड़े संकेत मिले हैं।

सरकार को और देश को विकास दर में बढ़ोतरी से फायदा होगा। ये विकास दर पिछले 2 साल में सबसे ज्यादा है। 2016 की पहली तिमाही के बाद भारत के जीडीपी में इतनी बढ़ोतरी आई है। मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिसिटी, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। पहली तिमाही में कृषि जीवीए ग्रोथ 3 फीसदी से बढ़कर 5.3 फीसदी हो गई। माइनिंग की जीवीए ग्रोथ में कमी आई है। माइनिंग की जीवीए 0.1 फीसदी रही।


Click it and Unblock the Notifications