प्राइवेसी और ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए एसबीआई ने कस्टमर्स को डेबिट और क्रेडिट कार्ड की सुरक्षा के लिए अर्ल्ट मैसेज भेजना शुरु किया है।
हाल ही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने ग्राहकों के खातों और डेबिट कार्ड की सुरक्षा हेतु उनके मोबाइल नंबर पर अलर्ट मैसेज और ईमेल करना शुरु किया है। SBI ने कहा कि अपनी व्यक्तिगत पहचान संख्या (एटीएम पासवर्ड) दर्ज करते हुए उसे कभी भी किसी भी व्यक्ति को न देखने दें। लेनदेन पूर्ण होने के बाद यह सुनिश्चित करें कि एटीएम स्क्रीन पर वेलकम स्क्रीन दिखाई दे रही है। सुनिश्चित करें कि आपका वर्तमान मोबाइल नम्बर बैंक के पास रजिस्टर्ड है जिससे आप अपने सभी लेनदेनों के लिए अलर्ट संदेश प्राप्त कर सकें। एटीएम के आसपास संदेहजनक लोगों की हलचल या आपको बातों में उलझाने वाले अजनबी व्यक्तियों से सावधान रहें।

एटीएम मशीनों से जुड़े हुए ऐसे अतिरिक्त यंत्रों को देखें जो संदेहस्पद दिखाई देते हों। यदि एटीएम / डेबिट कार्ड गुम गया हो या चुरा लिया गया हो, तो इसकी सूचना तुरंत बैंक को दें, यदि कोई अनधिकृत लेनदेन हो, तो उसे रिपोर्ट करें।
लेनदेन संबंधी अलर्ट एसएमएस और बैंक विवरणों की नियमित रूप से जाँच करें। यदि नकदी संवितरित नहीं की गई हो और एटीएम में नकदी खत्म/cash out दर्शाया नहीं गया हो, तो नोटिस बोर्ड पर लिखे टेलीफोन नम्बर पर उसकी सूचना दें।
आपके खाते से राशि डेबिट करने के लिए फोन पर आए एसएमएस की तुरंत जाँच करें। क्या न करें कार्ड पर अपना पिन नम्बर न लिखें, अपना पिन नम्बर याद रखें। अजनबी व्यक्तियों की सहायता न लें। कार्ड का उपयोग करने के लिए अपना कार्ड किसी भी व्यक्ति को न दें। बैंक कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों सहित अपना पिन किसी भी व्यक्ति को न बताएं। जब आप भुगतान कर रहे हों, तब कार्ड को अपनी नजरों से दूर न होने दें। लेनदेन करते समय, आप मोबाइल फोन पर बात न करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications