शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर 70.81 के स्तर पर आ गया है। करेंसी मार्केट खुलने के बाद रुपया 18 पैसे टूट गया है।
गुरुवार को रुपये में और भी ज्यादा कमजोरी बढ़ गई है। शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर 70.81 के स्तर पर आ गया है। करेंसी मार्केट खुलने के बाद रुपया 18 पैसे टूट गया है। इससे पहले रुपए की शुरुआत पैसे की कमजोरी के साथ 70.63 के स्तर पर हुई। तो वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे की गिरावट के साथ 70.59 के स्तर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि अगस्त 2013 के बाद एक दिन में रुपए की यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस साल रुपया अब तक 10 प्रतिशत टूट चुका है। एक्सपर्ट के अनुसार, ऑयल इंपोर्ट्स और विदेशी बैंकी की ओर से सरकारी बैंकों द्वारा बिक्री से रुपया गिर गया।
तो वहीं एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि अगले कुछ सप्ताह में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 72 का स्तर छूट सकता है, जिससे क्रूड खरीदना और महंगा होगा। जीएसटी कलेक्शन उम्मीद के अनुसार न आने, डॉलर की बढ़ रही मांग, राजनीतिक अनिश्चितता और यूएस फेड द्वारा दरें बढ़ाए जाने के संकेत से रुपए में और कमजोरी आती दिख रही है।
साथ ही आज शेयर बाजार में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और Nifty आज सपाट खुले हैं जिससे आज कम कारोबार होने का आसार है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications