फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें अपने शहर की कीमत

यहां पर आपको भारत के विभिन्‍न शहरों जैसे की दिल्‍ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।

बुधवार को पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्‍तर पर हैं। अंतराष्‍ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और क्रूड की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। अगस्‍त महीने में अब तक पेट्रोल-डीजल पर 1-1 रुपए से ज्‍यादा दाम बढ़ाए जा चुके हैं। दिल्‍ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत में जहां 13 पैसे की बढ़ोत्‍तरी हुई तो वहीं डीजल में में 14 पैसे की वृद्धि हुई। इसी तरह आज दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 78.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.75 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

मुंबई में भी बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

मुंबई में भी बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा इजाफा हुआ है। पेट्रोल पर जहां 13 पैसे तो वहीं डीजल में 15 पैसे बढ़ाए गए हैं। मुंबई में डीजल की कीमत 74.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। तो वहीं पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक 85.60 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। पिछले साल जून में तेल कंपनियों ने हर महीने की पहली ओर 16 तारीख को तेल की कीमत में बदलाव करने वाली 15 साल पुरानी व्‍यवस्‍था को खत्‍म कर दिया था और उसकी जगह रोजाना तेल की कीमतों में बदलाव के तरीके को अपनाया गया। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम

चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम

चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम

महानगर  पेट्रोल के दाम 
दिल्‍ली 78.18
कोलकाता 81.11
मुंबई 85.59
चेन्‍नई 80.59
चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम

चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम

महानगर  डीजल के दाम 
दिल्‍ली 69.75
कोलकाता 72.59
मुंबई 74.04
चेन्‍नई 73.84
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण

अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल के दामों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्‍ताह में क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरजस्‍त तेजी देखने को मिली। ऐसे में कच्‍चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोत्‍तरी हुई है। तुर्की में जारी आर्थिक संकट के कारण रुपए में गिरावट चल रही है। ऐसे में ऑयल कंपनियों को कच्‍चे तेल को आयात करने के लिए ज्‍यादा खर्च करना पड़ रहा है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+