सोने की कीमतों में बुधवार को भी तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 52 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
सोने की कीमतों में बुधवार को भी तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 52 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी सितंबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव 50 रुपये या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 37,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
वहीं विदेशी बाजार में सोने का भाव 1,210 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। बता दें कि जानकारों का कहना है कि त्योहारों पर भारत समेत एशियाई देशों में सोने की हाजिर मांग बढ़ने की संभावना से सोने में हल्की तेजी देखने को मिली है। भारत में सोने के दाम यहां देंखे।

हालांकि निर्मल बंग सिक्योरिटीज ने अपनी दैनिक कमोडिटी रिपोर्ट में कहा है कि हमें उम्मीद है कि आज के कारोबार में सोने-चांदी में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिलेगा।
अमेरिकी में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बनी हुई
इस साल सोने का भाव 7.5 फीसदी लुढ़का है। दरअसल, निवेशक सोने में सुरक्षित निवेश से कतरा रहे हैं। बता दें कि इसकी वजह यह है कि अमेरिकी में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बनी हुई है, इससे डॉलर मजबूत बना हुआ है। ट्रेड वॉर और तुर्की की करेंसी लीरा में भी जोरदार गिरावट आई है।
इसका फायदा डॉलर को मिला है. इसके अलावा सोने की कीमतों के लिहाज से एक और नकारात्मक खबर है। दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ट्रस्ट फंड एसपीडीआर की होल्डिंग इसी साल अप्रैल से करीब 36 लाख औंस लुढ़की है। भारत में चांदी के दाम यहां देंखे।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!



Click it and Unblock the Notifications