केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मोदी सरकार ने बुधवार को मंहगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है। बता दें कि कैबिनेट ने भत्ते में 2 फीसदी इजाफे पर मुहर लगाई है। हालांकि यह फैसला एक जुलाई से प
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मोदी सरकार ने बुधवार को मंहगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है। बता दें कि कैबिनेट ने भत्ते में 2 फीसदी इजाफे पर मुहर लगाई है। हालांकि यह फैसला एक जुलाई से प्रभावी होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को 7फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था जबकि अब यह 9 फीसदी हो गया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल मार्च से 5फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया था। बता दें यह बढ़ोतरी जनवरी 2018 से लागू मानी गई है।

केंद्र सरकार के 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा
वहीं महंगाई भत्ते में इजाफे से केंद्र सरकार के 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इसमें 48.41 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 62.03 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। हालांकि महंगाई भत्ता बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है।
वहीं सरकारी कोष पर इसका अतिरिक्त भार भी पड़ेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, डीए और डीआर से 6,112.20 करोड़ सालाना और वित्त वर्ष 2018-19 (जुलाई 2018 से फरवरी 2019 यानी 8 महीने) में 4,074.80 का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
मूल वेतन-पेंशन पर मौजूदा 7 प्रतिशत पर 2 प्रतिशत की वृद्धि
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई 2018 से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को अतिरिक्त राहत जारी करने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि यह मूल वेतन-पेंशन पर मौजूदा 7 प्रतिशत पर 2 प्रतिशत की वृद्धि है। इस बढ़ोतरी से 48.41 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों तथा 62.03 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। बता दें कि बयान में कहा गया हैं कि यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूला पर आधारित है, जो कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
