रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी जारी है। मंगलवार के कारोबार में आरआईएल के शेयर ने 1300 रुपये का स्तर पार कर लिया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी जारी है। मंगलवार के कारोबार में आरआईएल के शेयर ने 1300 रुपये का स्तर पार कर लिया। वहीं कारोबार के दौरान आरआईएल का शेयर 1304.30 के स्तर पर पहुंच गया है।
हालांकि आरआईएल के एजीएम में मैनेजमेंट द्वारा एग्रेसिव तरीके से प्लान की घोषणा और मौजूदा फाइनेंशियल की पहली तिमाही में बेहतर नतीजों के बाद आरआईएल के शेयरों में और तेजी आई है।वहीं इस साल की बात करें तो शेयर में 43 फीसदी और पिछले एक साल के दौरान 60 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।
निवेशकों को 43 प्रतिशत रिटर्न इस साल मिला
बता दें कि 1 जनवरी 2018 को आरआईएल के एक शेयर की कीमत 911.55 रुपए थी। वहीं, 28 अगस्त 2018 को कारोबार के दौरान शेयर की कीमत 1304.30 रुपए पहुंच गई।
जबकि पिछले एक साल की बात करें तो 28 अगस्त 2017 को एक शेयर का भाव 782.9 रुपए था, यानी एक साल में शेयर में 60 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।
2.5 लाख करोड़ इस साल कमाए
इस साल निवेशकों को भी आरआईएल में जमकर मुनापफा हुआ है। जबकि 1 जनवरी 2018 से अबतक आरआईएल में निवेशकों की दौलत करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई है।
वहीं 1 जनवरी को आरआईएल की मार्केट कैप जहां करीब 5.77 लाख करोड़ रुपए थी। जबकि वहीं 28 अगस्त को यह बढ़कर करीब 8.26 लाख करोड़ रुपए के पास पहुंच गई।
शेयर में 35 फीसदी तेजी एजीएम के बाद
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुलाई में सालाना एजीएम के दौरान कुछ नए प्लान का ऐलान किया था। वहीं कंपनी के एग्रेसिव प्लान की वजह से शेयर में तेजी बनी हुई है।
आरआईएल का शेयर 5 जुलाई को जहां 965 रुपए के भाव पर था। वह 28 अगस्त 2018 को 1304 रुपए के भाव पर पहुंच गया। यानी एजीएम के बाद शेयर में करीब 35 फीसदी तेजी आई है।
8 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते 23 अगस्त को आरआईएल का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया। वहीं आरआईएल पहली भारतीय कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 8 लाख करोड़ या इससे ज्यादा है।
वहीं हाल ही में आरआईएल ने टीसीएस को मार्केट कैप के मामले में पीछे कर दिया था और इस मामले में सबसे बड़की कंपनी बन गई थी। इससे पहले 13 जुलाई को आरआईएल ने 7 लाख करोड़ मार्केट कैप का आंकड़ा पार किया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
