गूगल तेज का नाम अब गूगल पे कर दिया गया है। नए नाम के साथ गूगल ने एक और सुविधा प्रदान की है जिसके तहत आप तुरंत ऑनलाइन लोन भी प्राप्त कर सकते हैं।
गूगल ने अपने एप गूगल तेज में एक बड़ा बदलाव किया है। गूगल फॉर इंडिया 2018 से मिली जानकारी के अनुसार गूगल तेज का नाम अब गूगल पे कर दिया गया है। नए नाम के साथ गूगल ने एक और सुविधा प्रदान की है जिसके तहत आप तुरंत ऑनलाइन लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बैंक देश के बड़े बैंकों के साथ पार्टनरशिप के साथ काम करेगा।

आपको बता दें कि गूगल का यह एप UPI प्लेटफॉर्म पर काम करता है। नाम में बदलाव होने के बाद भी एप में लोन वाले फीचर के अलावा बांकी सभी वही फीचर रहेंगे। इस बारे में गूगल ने कहा है कि यूजर्स अब ज्यादा जगहों पर इसके माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे। उपभोक्ता इस एप के माध्यम से प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए भी आवेदन कर पाएंगे। इस सेवा के लिए गूगल फेडरल बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के साथ मिलकर काम करेगा।
एप में बारे में जानकारी देते हुए गूगल ने कहा है कि इस एप का उपयोग 1.2 मिलियन छोटे व्यवसायी करते हैं, इसलिए कंपनी की कोशिश है कि दिवाली तक 1.5 लाख रिटेल स्टोर से पार्टनरशिप किया जाए।
यह भी कहा गया है कि इसके माध्यम से मोबाइल रिचार्ज, गिफ्ट के ऑप्शन, प्रमोशनल कूपन जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी। फिलहाल इस एप का उपयोग लगभग 22 मिलियन लोग कर रहे हैं। गूगल का दावा है कि इसके माध्यम से 750 मिलियन ट्रांजेक्शन अभी तक हो चुके हैं। आपको बता दें कि इस एप को पिछले साल सितंबर में लांच किया गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
