सोने के भाव में लगातार बढ़त जारी है। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की त्योहारी सीजन की लिवाली तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतो से सोना आज 150 रुपए की बढ़त के साथ 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया
सोने के भाव में लगातार बढ़त जारी है। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की त्योहारी सीजन की लिवाली तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतो से सोना आज 150 रुपए की बढ़त के साथ 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। बता दें कि पिछले 9 दिन में इसके भाव में 900 रुपए की तेजी आ चुकी है।
वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 170 रुपए की बढ़त के साथ 38,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन को मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय जौहरियों की सतत लिवाली से यहां कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

हालांकि इसके अलावा विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ी। वहीं वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना आज 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,211 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 150-150 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 31,150 रुपए और 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले तीन दिन में सोना 380 रुपए चढ़ा है। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 100 रुपए की बढ़त के साथ 24,600 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गया। चांदी हाजिर 170 रुपए मजबूत होकर 38,470 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 125 रुपए की बढ़त के साथ 37,275 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 1,000-1,000 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 73,000 रुपए और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
