कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स जहां 200 अंकों के ऊपर है तो वहीं निफ्टी 11,750 के स्तर पर पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 38905.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 11756.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16806.98 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 17070.43 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 28356.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल और बीएसई टेक भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें एनटीपीसी, गेल, सिपला, कोल INDIA और हिंडाल्को बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एचयूएल, टाइटन कंपनी, एक्सिस बैंक, इचर मोटर्स और एचपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 22892.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
