पेट्रोल और डीजल की कीमतों के एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों के एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें कि इस बात डीजल ने पहले रिकॉर्ड स्तर की ऊंचाई छुई है। जबकि सोमवार को लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, पेट्रोल की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
एक लीटर डीजल की कीमत 69.46 रुपये
आपको बता दें कि इंडियन ऑयल के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 69.46 रुपये हो गई है। इसके साथ ही डीजल यहां सबसे रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गया है। यह पहली बार है, जब डीजल इतनी ज्यादा कीमत पर मिल रहा है।
हालांकि कोलकाता में आपको डीजल 72.31 और चेन्नई में इसके लिए 73.38 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। इस बात से अवगत करा दें कि यहां भी यह नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। जबकि मुंबई में भी इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं सोमवार को एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 73.74 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। मेट्राे सिटी की डीजल प्राइस यहांं देखें।
पेट्रोल के दामों में भी बढ़ोतरी
पेट्रोल भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है। सोमवार को इसकी कीमतों में भी उछाल आया है। इसकी वजह से आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे बढ़ी है।
वहीं इसके चलते यहां इसकी कीमत 77.91 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। हालांकि कोलकाता में इसके लिए आपको 80.84, मुंबई में 85.33 और चेन्नई में 80.94 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।महानगरों के पेट्राेल प्राइस यहां देखें।
इसलिए महंगा हो रहा ईंधन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। कमजोर होता रुपया और मजबूत होते डॉलर ने भी ईंधन की कीमतों को बढ़ाने का काम किया है। वहीं पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में बहुत तेजी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते कच्चे तेल का दाम 5 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी आई है।
कच्चे तेल के अलावा डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये ने भी ईंधन की कीमतें बढ़ाने का काम किया है। फिलहाल रुपया 70 के पार बना हुआ है। तुर्की में जारी आर्थिक संकट के चलते रुपये में गिरावट है। इसकी वजह से तेल कंपनियों को कच्चे तेल को आयात करने पर ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। यही वजह है कि ईंधन की कीमतें बढ़ रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
