आपको यह जानकर खुशी होगी की मोबाइल वालेट कंपनी मोबिक्विक ने आईआरसीटीसी पर उसके एप्प से रेल टिकट बुकिंग भुगतान पर 10% छूट देने की पेशकश की है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आईआरसीटीसी एप्प या वेबसा
आपको यह जानकर खुशी होगी की मोबाइल वालेट कंपनी मोबिक्विक ने आईआरसीटीसी पर उसके एप्प से रेल टिकट बुकिंग भुगतान पर 10% छूट देने की पेशकश की है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आईआरसीटीसी एप्प या वेबसाइट से रेल टिकट बुक करने पर मोबिक्विक वालेट से भुगतान करते समय ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत वे रेल ई-टिकट बुकिंग राशि पर तुरंत 10% की छूट प्राप्त करने के लिए एक सुपरकैश बैलेंस का उपयोग करने के पात्र होंगे।

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप्प पर मिल रही सुविधा
बता दें कि कंपनी का यह ऑफर आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप और आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोनों पर अलग-अलग मान्य है। वहीं मोबिक्विक की सह-संस्थापक और निदेशक उपासना टाकू ने कहा कि आईआरसीटीसी के साथ हमारी भागीदारी डिजिटलीकरण के साथ-साथ लोगों को वॉलेट और डिजिटल मनी के माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देने की ओर एक और कदम है। आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप्प और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर हमारे 70% उपयोगकर्ता ऐसे हैं जो हमारी सेवा बार-बार उपयोग करते हैं। मोबिक्विक डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म है जो मोबाइल वॉलेट और पेमेंट गेटवे सेवाएं देता है। वहीं मोबिक्विक एप से 30 लाख से अधिक मर्चेंट और 10.7 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता जुड़े हैं।
आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार लिंक
1. सबसे पहले आप अपना आईआरसीटीसी अकाउंट लॉगिन करें।
2. आईआरसीटीसी का पेज लॉगिन होते ही आप आप माई प्रोफाइल पर जाएं, यहां सबसे अंतिम ऑप्शन आधार केवाईसी पर क्लिक करें।
3. इसके बाद पेज पर खुलने वाले कॉलम में अपना आधार नंबर डालें।
सम्मिट करते ही आधार से लिंक आपके मोबाइल नंबर पर वेरीफाई कोड आएगा।
4. वेरीफाई कोड डालते ही आपके आईआरसीटीसी अकाउंट से आपका आधार लिंक हो जाएगा।
5. अब आप आप दोबारा माई प्रोफाइल के टैब में प्रोफाइल अपडेट ऑप्शन पर जाएं, यहां आप देख पाएंगे कि आपके आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार नंबर लिंक हो चुका है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
