सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक जिसमें की नोटबंदी के 21 माह बाद भी नए नोट का स्लॉट नहीं है। आपको बता दें कि हजारों ऐसे एटीएम हैं जिनमें नए नोट की दिक्कते हो रही है।
सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक जिसमें की नोटबंदी के 21 माह बाद भी नए नोट का स्लॉट नहीं है। आपको बता दें कि हजारों ऐसे एटीएम हैं जिनमें नए नोट की दिक्कते हो रही है। बता दें कि आरटीआई में खुलासा हुआ हैं कि बैंक के 18,135 एटीएम नए नोटों के अनुरूप नहीं ढाला जा सका है।
हालांकि इस अवधि में बैंक ने 22.50 करोड़ रुपये के खर्च से 41,368 एटीएम को नए नोटों के अनुरूप तैयार कर लिया है। मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया हैं कि स्टेट बैंक ने उनकी आरटीआई अर्जी के जवाब में यह जानकारी दी है।

22.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च
बता दें कि गौड़ ने एसबीआई से पूछा था कि बैंक के कितने एटीएम अब तक 2,000, 500 और 200 रुपए के नये नोटों के अनुरूप ढाले जा चुके हैं। तो एसबीआई की द्वारा मिली जानकारी के तहत मालूम हुआ कि अब तक बैंक के 59,521 एटीएम में से 41,386 नकदी निकासी मशीनों को रीकैलिब्रेट कर लिया है। वहीं इस काम पर 22.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गयी है। हालांकि एसबीआई के उत्तर से स्पष्ट है कि फिलहाल उसके 18,135 एटीएम ग्राहकों को नये नोट देने लायक नहीं बन सके हैं।
18,135 एटीएम को नए नोट के हिसाब से ढालेगी
आपको याद दिलाना चाहेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट बंद किये जाने की घोषणा की थी। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने सिलसिलेवार तरीके से 2,000, 500 और 200 रुपए के नये नोट जारी किये थे।
वहीं बता दें कि हाल ही में रिजर्व बैंक ने 100 रुपए और 50 रुपए का नया नोट भी जारी किया है। इन नोटों के हिसाब से भी बैंकों को फिर से एटीएम मशीनों को ढालना होगा। एसबीआई अब इन 18,135 एटीएम को सभी नए नोट के हिसाब से ढालेगी। 100 रुपए का नया नोट अभी बाजार में नहीं आया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
