कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भी रुपए ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट के साथ खुला है।
रुपए में लगातार गिरावट नजर आ रही है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भी रुपए ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट के साथ खुला है।

शुक्रवार को रुपए ने डॉलर के मुकाबले 70.19 के स्तर पर शुरुआत की है। इससे पहले गुरुवार को रुपया 70.11 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को रुपए ने 30 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। इससे पहले गुरुवार को दिन में कारोबार के दौरान रुपया 70.17 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था।
तो वहीं शुरुआत में इस कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन रुपए ने गिरावट के साथ शुरुआत की थी। इसके चलते रुपया एक बार फिर 70 के पार पहुंच गया।
गुरुवार को रुपए ने 21 पैसे की गिरावट के साथ शुरुआत की थी। आपको बता दें कि बुधवार को बकरीद के कारण चूंकि बाजार बंद था इसलिए कोई कारोबार नहीं हुआ है।
तुर्की में जारी आर्थिक संकट डॉलर में आयी मजबूती और रुपए में आयी कमजोरी की मुख्य वजह है। तो वहीं इस पर केंद्र सरकार और नीति आयोग का कहना है कि रुपए कि गिरावट से परेशान होने की जरुरत नहीं है अभी इतनी भी गिरावट नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications