सबसे ज्यादा कमाने वाली भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुनिया की टॉप 10 महिला एथलीट्स में शामिल हो गई हैं। बता दें कि फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट की लिस्ट में पीवी
सबसे ज्यादा कमाने वाली भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुनिया की टॉप 10 महिला एथलीट्स में शामिल हो गई हैं। बता दें कि फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट की लिस्ट में पीवी सिंधु सातवें नंबर पर है। उनकी सालाना कमाई 59 करोड़ रुपये है। करीब 1 अरब 26 करोड़ रुपये की सालाना कमाई के साथ सेरेना विलियम्स इस लिस्ट में टॉप पर हैं। आपको इस बात से अवगत करा दें कि इस लिस्ट में टॉप 10 महिलाओं में से 8 टेनिस प्लेयर हैं।
18वें एशियाई खेलों में खेल रही सिंधु
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कमाई के मामले में एक नया मकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि पीवी सिंधु इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में खेल रही हैं। अगर वो यहां पर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहती हैं तो उनकी कमाई में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में देशभर की बड़ी कंपनियों की नजर सिंधु पर टिकी है।
महिला एथलीट में पहले नंबर पर सेरेना विलियम्स
बता दें कि फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट में पहले नंबर पर सेरेना विलियम्स का नाम आता है। हालांकि 14 महीने के प्रेगनेंसी ब्रेक के बावजूद सेरेना विलियम्स की सलाना कमाई 18.1 मिलियन डॉलर है जिसके चलते वह इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर हैं।
इस साल विलियम्स ने अपना एक फैशन लेबल 'सेरेना' लॉन्च किया। जो कि एचएसएन और नाइकी जैसे ब्रांडों ने जगह दी। वहीं अन्य एथलीट महिलाओं की तुलना में उनका पोर्टफोलियो असाधारण है। उनके करियर में 86 मिलियन की पुरस्कार राशि जीती है जो उनकी बहन वीनस की तुलना में दोगुनी है। इस लिस्ट में दूसरा नंबर टेनिस प्लेयर कैरोलिन वोजनियाकी का है जिनकी सालाना कमाई 1.3 करोड़ डॉलर है। इसमें से 60 लाख डॉलर वह एंडोर्समेंट से कमाती हैं।
तीसरा नंबर टेनिस प्लेयर स्लोन स्टीफेंस
तीसरा नंबर टेनिस प्लेयर स्लोन स्टीफेंस का आता है जो फ़ोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट की लिस्ट में है। इनकी सलाना कमाई 1.12 करोड़ डॉलर है। जिसमें से 55 लाख रुपये वह एंडोर्समेंट से कमाती हैं।
वहीं चौथे नंबर पर टेनिस प्लेयर गैरबाइन मुगुरुजा आती है जिनकी सलाना कमाई 1.1 करोड़ डॉलर है। बता दें कि 56 लाख डॉलर एंडोर्समेंट से कमाती हैं।
पांचवे पायदान पर टेनिस स्टार मारिया शारापोवा
फ़ोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट की लिस्ट में पांचवे पायदान पर टेनिस स्टार मारिया शारापोवा का नाम आता है। बता दें कि उनकी सालना कमाई 1.05 करोड़ डॉलर है।
इसके बाद सेरेना विलियम्स की बहन वीनस विलियम्स का नाम आता है। इनकी सलाना कमाई 1.2 करोड़ डॉलर है। छह महिला टेनिस खिलाड़ियों के बाद भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का नाम आता है। इस लिस्ट में वह ही भारतीय महिला एथलीट हैं। इनकी सालाना कमाई 85 लाख डॉलर है।
आठवें नंबर पर टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप
इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप हैं, जिनकी सालाना कमाई 77 लाख डॉलर हैं। भारत की बैंडमिटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के अलावा इस लिस्ट में टेनिस को छोड़कर दूसरी खिलाड़ी डैनिका पैट्रिक का नाम आता है।
वह रेस कार ड्राइविंग करती हैं। उनकी सालाना कमाई 75 लाख डॉलर है। इस लिस्ट में आखिरी नाम टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर का नाम आता है। इनकी सालाना कमाई 70 लाख रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications