यहां पर आपको अमेजन पे के बारे में बताएंगे साथ ही बताएंगे कि आप अमेजन पे के माध्यम से कैसे कैशबैक ऑफर प्राप्त कर सकते हैं।
डिजिटल वॉलेट के रुप पेटीएम के स्थापित होने के बाद अब मार्केट में एक और पेमेंट वॉलेट आया है। जिसमें आपको पेटीएम जैसे और पेटीएम से भी बेहतर कई ऑफर प्राप्त हो रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं लेटेस्ट डिजिटल पेमेंट वॉलेट अमेजन पे (Amazon Pay) की। जहां से आप ना केवल शॉपिंग कर सकते हैं बल्कि मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज जैसे कई काम कर सकते हैं। यहां तक आप बिजली का बिल और मूवी टिकट तक बुक कर सकते हैं। तो आइए आपको अमेजन पे के बारे में थोड़ा विस्तार से बताते हैं:
सबसे पहले एड करें पैसे
अमेजन पे का इस्तेमाल आप तभी कर सकते हैं जब आप वॉलेट में पैसे रखेंगे। तो सबसे पहले आपको इस वॉलेट में कुछ रुपए एड करने होंगे। अब आप इन पैसों को किसी भी चीज के लिए खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर अपना स्टेटमेंट भी देख सकते हैं यानी कि कहां पर कितना अब तक आपने खर्च किया है ये सारी जानकारी भी आप प्राप्त कर सकते हैं।
मिलते हैं गिफ्ट कार्ड
अमेजन पे से शॉपिंग करने और किसी भी काम के लिए पेमेंट करने पर आपको कई बार गिफ्ट कार्ड भी प्राप्त होंगे जिसमें आपको कैशबैक या फिर छूट से संबंधित कोई भी ऑफर हो सकता है। तो वहीं यदि आप कोई चीज रिफंड के लिए डालते हैं तो आपको 24 घंटे अंदर वह पैसा वापस आपके अकाउंट या वॉलेट में आ जाएगा।
10 से 100 प्रतिशत तक कैशबैक
अमेजन पे से अगर आप बुक माइ शो के तहत टिकट बुक करते हैं तो आपको इस समय 150 रुपए तक में 25 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। तो वहीं ट्रैवलिंग वेबसाइट के तहत अमेजन पे से पेमेंट करने पर 300 रुपए तक के हवाई टिकट या होटल जैसी चीजों की बुकिंग पर आपको 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
अगर आप फ्रेश मेन्यू से खाना ऑर्डर करते हैं और अमेजन पे से पेमें टकरते हैं आपको 50 प्रतिशत का इस समय कैशबैक मिलेगा। इसी तरह मोबाइल रिचार्ज में 75 प्रतिशत का कैशबैक और डीटीएच के रिचार्ज पर आपको 100 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
शॉपिंग स्टोर पर भी अमेजन पे से पेमेंट करने की सुविधा
आपको बता दें कि जिस तरह से पेटीएम के माध्यम से आप हर दुकान पर QR कोड के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं ठीक उसी तरह आप अब दुकानों में अमेजन पे का इस्तेमाल करते हुए क्यूआर कोर्ड के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि अभी यह सुविधा गिनी-चुनी दुकानों पर ही मात्र उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications