रिलायंस इंडस्ट्रीज मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी ने गुरुवार को 8 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली देश की पहली कंपनी बन गयी है। इतना ही नहीं रिलायंस ने स्टॉक में लगभग
रिलायंस इंडस्ट्रीज मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी ने गुरुवार को 8 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली देश की पहली कंपनी बन गयी है। इतना ही नहीं रिलायंस ने स्टॉक में लगभग 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं इस साल कंपनी के स्टॉक में लगभग 37 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की जा चुकी है। बता दें इससे पहले 13 जुलाई को रिलायंस की मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा हो गई थी। जिसके साथ ही वह टीसीएस के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी बन गई थी।

रिलायंस जियो सब्सक्राइबर्स में फिर से बढ़ोत्तरी
बता दें कि रिलायंस का स्टॉक लगभग 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 1265 रुपए के स्तर पर पहुंच गया, जो स्टॉक का अभी तक का उच्चतम स्तर है। इससे उसकी मार्केट कैप 8.02 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई। कंपनी को टेलिकॉम सेक्टर रेग्युलेटर ट्राई द्वारा जारी किए गए डाटा का फायदा मिला। जिनके मुताबिक रिलायंस जियो सब्सक्राइबर्स में फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
इन वजहों से मिला सपोर्ट
हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाल में ब्रॉड बैंड सर्विसेस की लॉन्चिंग की घोषणा से अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की उम्मीद से इन्वेस्टर्स लगातार आरआईएल के स्टॉक में खरीददारी कर रहे हैं। इसके अलावा अतिरिक्त फीचर्स के साथ जियो फोन 2 की लॉन्चिंग और आकर्षक ऑफर्स के दम पर सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने से भी स्टॉक को सपोर्ट मिल रहा है।
अच्छे रहे थे आरआईएल के नतीजे
वहीं जुलाई में आए जून क्वार्टर के नतीजों से भी आरआईएल को अच्छे संकेत मिले थे। रिलायंस जियो ने जून क्वार्टर में लगभग 20 फीसदी की ग्रोथ के साथ 612 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया गया था। जिसे ऑपरेशंस से हुए 8,109 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का फायदा मिला था। इतना ही नहीं इससे पहले मार्च क्वार्टर में जियो ने 510 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया था। वहीं स्टोर्स की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण आरआईएल के ऑर्गनाइज्ड रिटेल का रेवेन्यू 123.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 25,890 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया था।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications