गुरुवार को शेयर बाजार में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स जहां 100 अंकों के आसपास खुला तो वहीं निफ्टी भी एक नए रिकॉर्ड स्तर 11,600 के साथ खुला है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 अंकों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 38372.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 11592.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 16619.51 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 16983.18 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
जबकि निफ्टी बैंक -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 28198.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर में 0.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ल्यूपिन, डॉ रेड्डीस लैब्स, सिपला, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, वेदांता, ग्रेसिम, और एचपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 22412.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.7 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
