पिछले कुछ महीने से किडनी सर्जरी की वजह से कामकाज से दूर रहने के बाद आज अरुण जेटली ने वित्त मंत्री का कार्यभार दोबारा संभाल लिया है।
पिछले कुछ महीने से किडनी सर्जरी की वजह से कामकाज से दूर रहने के बाद आज अरुण जेटली ने वित्त मंत्री का कार्यभार दोबारा संभाल लिया है। उनकी अनुपस्थिति में मंत्रालय की जिम्मेदारी मंत्री पीयूष गोयल को सौंपा गया था। एक अधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने वित्त मंत्रालय और कंपनी मामलों का मंत्रालय अरुण जेटली को सौंपने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि अरुण जेटली ऐसे वक्त में वापसी कर रहे हैं जब रुपए की हालत कुछ ज्यादा ही खराब चल रही है और सरकार इस संकट से निपटने के रास्ते तलाश रही है। तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश व्यापार नीति में सख्ती, ईरान पर पाबंदी जैसे मसलों से भी भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने कई चुनौतियों खड़ी हुई हैं।
वित्तमंत्री अरुण जेटली के लिए यह खुशखबरी है कि उनके दोबारा वित्त मंत्रालय का पदभार संभालने से पहले विदेशों में भारतीयों के जमा कालेधन में गिरावट की खबर आ गई है। बहरहाल, सर्जरी के बाद से ही जेटल सार्वजनिक जीवन से दूर रह रहे थे। इस दौरान पहली बार वह संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान सदन में नजर आए थे, जिसमें एनडीए उम्मीदवार हरिवंश की जीत हुई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
