यहां पर आपको भारतीय स्टेट बैंक के पर्सनल केवाईसी को पूरा करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने कस्टमर को लगातार एक SMS भेज रहा है जिसके तहत जो लोग इस एसएमएस को फॉलो नहीं कर रहे हैं उनका बैंक अकाउंट भी ब्लॉक हो रहा है। दरअसल बैंक अपने ग्राहकों से केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करने के लिए कह रहा है। अगर कोई ग्राहक ये नहीं करता तो उसके बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएगा। बता दें कि आरबीआई ने सभी बैंक अकाउंट के लिए केवाईसी को जरुरी बना दिया है।
बैंक कस्टमर को भेज रहा SMS
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार आपके खाते में केवाईसी दस्तावेजों को अपडेट किया जाना है। इसके लिए आप नवीतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी एसबीआई शाखा में जाकर संपर्क कर सकते हैं। केवाईसी पूरी नहीं किए जाने की स्थिति में आपके खाते में भविष्य में किए जाने वाले लेन-देन पर रोक लगाई जा सकती है।
केवाईसी क्या है
यदि आप केवाईसी के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको यहां पर हमे बताएंगे। KYC यानी Know Your Customer जिसका मतलब है कि ग्राहक के बारे में पूरी जानकारी। केवाईसी कराना सभी के लिए जरुरी है। केवाईसी बैंक और कस्टमर के बीच एक भरोसे का रिश्ता बनाता है। यदि आप कभी-कहीं निवेश करना चाहते हैं और आपका केवाईसी नहीं है तो आप निवेश नहीं कर सकते हैं। इसके बिना बैंक खाता भी खोलना मुश्किल नहीं है।
केवाईसी की जरुरत
बैंक में खाता खुलवाना, म्यूचुअल फंड में निवेश, बैंक लॉकर्स लेने पर, या फिर पुरानी कंपनी की पीएफ राशि निकालनी हो तो ऐसे वित्तीय लेन-देन में केवाईसी के बारे में पूछा जाता है। केवाईसी के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई बैंकिंग सेवाओं का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है।
SBI केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरुरी दस्तावेज
यदि आप भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर हैं और आप अपना केवाईसी पूरा करना चाहते हैं तो आपको बता रहे हैं कि इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरुरी हैं-
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट
- मतदाता पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधार कार्ड
- नरेगा कार्ड
- पेंशन भुगतान आदेश
- डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र
- जन प्राधिकरण संस्थाओं द्वारा जारी पहचान पत्र तो अपने द्वारा जारी पहचान पत्रों का रिकॉर्ड रखती हैं।
नाबालिग के लिए
अगर कस्टमर अवयस्क या नाबालिग है यानी कि उसकी आयु 10 वर्ष से कम है तो खाता परिचालित करने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र लिया जाएगा। यदि नाबालिग स्वयं खाता परिचालित करने लायक है तो पहचान पत्र एवं सत्यापन की वही प्रक्रिया जो किसी अन्य व्यक्ति के मामले में लागू होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications