भारत के साबुन बाजार में बड़ी जंग चल रही है। आपको इस बात से अवगत करा दें कि विप्रो कंज्यूमर केयर कंपनी के संतूर साबुन ने हिंदुस्तान यूनिलिवर के लक्स साबुन को दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
भारत के साबुन बाजार में बड़ी जंग चल रही है। आपको इस बात से अवगत करा दें कि विप्रो कंज्यूमर केयर कंपनी के संतूर साबुन ने हिंदुस्तान यूनिलिवर के लक्स साबुन को दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। संतूर ने पूरे भारत में वॉल्यूम के पैमाने पर ये स्थान हासिल किया है। ईटी के मुताबिक रिसर्च फर्म कंतर वर्ल्डपैनल के हवाले से इंडस्ट्री के 2 लोगों से जानकारी प्राप्त हुई है।

वहीं जून 2018 में संतूर का वॉल्यूम शेयर 14.9 फीसदी था। जबकि लक्स का इस दौरान वॉल्यूम शेयर 13.9 फीसदी रहा। आपको बता दें कि हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड का लाइफबॉय अभी भी देश का नंबर 1 साबुन बना हुआ है। लाइफबॉय का वॉल्यूम में हिस्सा 18.7 फीसदी रहा। ये आंकड़े कंतर वर्ल्डपैनल बिक्री की मात्रा को ट्रैक नहीं करता है। विप्रो कंज्यूमर केयर के सीईओ अनिल चुग ने कहा कि 'संतूर अब पूरे भारत में वॉल्यूम के हिसाब से नंबर 2 ब्रांड है। ये डिस्ट्रिब्यूशन, विज्ञापन, नए वैरियंट के कारण हुआ।
मौके पर चुग ने कहा कि संतूर पूरे दक्षिण और पश्चिम भारत के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बढ़त बनाई हुई है। ऐसा पहली बार हुआ कि संतूर ने राष्ट्रीय स्तर पर ये स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि लक्स की पिछले साल बहुत अच्छी बिक्री हुई। ये लाइफबॉय के बाद भारत में दूसरे नंबर का ब्रांड है।
भारत में हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड को लगातार प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। जबकि साबुन की कैटेगरी में एचउएल को जहां विप्रो से टक्कर मिल रही है वहीं पेस्ट कैटेगरी में पतंजलि भी कंपनी को टक्कर दे रही है।हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड भारत के बाजार में पकड़ बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications