पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर उसके खपत पर भी दिखने लगा है। पिछले साढ़े तीन माह में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में औसतन पौने तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों का असर उसके खपत पर भी दिखने लगा है। पिछले साढ़े तीन माह में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में औसतन पौने तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बता दें कि इसके चलते पेट्रोल और डीजल सहित सभी पेट्रोलियम पदार्थों की खपत में भारी कमी आई है। वहीं एलपीजी की खपत भी कम हुई है।
मई में पूरे देश में 2457 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत
बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, पिछले तीन माह में पेट्रोल की खपत में 1.43 लाख मीट्रिक टन की कमी आई है। इसी तरह डीजल की खपत भी एक मई से 31 जुलाई तक 1.40 लाख मीट्रिक टन कम हुई है। जबकि दूसरे पेट्रोलियम पदार्थों की खपत में भी कमी आई है। पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों के मुताबिक, मई के माह में पूरे देश में 2457 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत हुई थी।
वहीं जबकि जून में यह खपत घटकर 2378 हजार मीट्रिक टन और जुलाई में पेट्रोल की खपत 2314 हजार मीट्रिक टन रह गई। इसी तरह डीजल की खपत भी मई में 7550 हजार मीट्रिक टन थी। जबकि जून में 7326 हजार मीट्रिक टन और जुलाई में 6610 हजार मीट्रिक टन रह गई। हालांकि सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स के आंकड़े बताते हैं कि वाहनों की खरीद 16 फीसदी बढ़ी है।
महंगाई के कारण पेट्रोल- डीजल की खपत घटी
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल का कहना है कि ईंधन की खपत पर महंगाई की भी मार पड़ी है। मंहगाई के चलते लोगों की आवाजाही में कमी आई है। इससे पेट्रोल-डीजल की खपत घट गई। बावजूद इसके ईंधन की खपत में कमी की बड़ी वजह कीमतों में वृद्धि है। पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी के दाम घटे हैं और कारोबार भी कम हुआ है, जिससे माल ढुलाई में कमी आई है।
आने वाले दिनों में पेट्रोलियम की मांग बढ़ेगी
बता दें कि पेट्रोल की खपत में वर्ष 2017-18 में 10 फीसदी की वृद्धि हुई थी। जबकि डीजल की खपत 6.6 प्रतिशत बढ़ी थी। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की माने तो सीएनजी की खपत भी बड़ी है। यह भी पेट्रोल की मांग कम होने की बड़ी वजह है। हालांकि आने वाले दिनों में पेट्रोलियम की मांग बढ़ेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications