एयरटेल यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। एयरटेल अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए खास तरह का ऑफर लेकर आई है। आपको बता दें कि एयरटेल अपनी 23वीं सालगिरह के मौके पर यूजर्स को अमेजन पे गिफ्ट
एयरटेल यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। एयरटेल अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए खास तरह का ऑफर लेकर आई है। आपको बता दें कि एयरटेल अपनी 23वीं सालगिरह के मौके पर यूजर्स को अमेजन पे गिफ्ट कार्ड जीतने का मौका दे रही है। हालांकि यह गिफ्ट कार्ड 51 रुपए का होगा। इस ऑफर का एलान कंपनी ने पिछले हफ्ते किया था। एयरटेल की ओर से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, एयरटेल कस्टमर्स इस ऑफर का लाभ माई एयरटेल ऐप के जरिए ले सकते हैं। इस बात से अवगत करा दें कि यह ऑफर केवल लिमिटेड पीरियड के लिए है।

कैसे उठाएं इसका फायदा
बता दें कि 100 रुपए या इससे ज्यादा का रीचार्ज कराने वाले एयरटेल प्रीपेड यूजर्स अमेजन पे गिफ्ट कार्ड पाने के लिए योग्य होंगे। वहीं पोस्टपेड कस्टमर्स किसी भी इन्फिनिटी प्लान पर इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा अगले 30 दिनों के अंदर 100 रुपए या इससे ज्यादा का रीचार्ज कराकर या किसी भी इन्फिनिटी प्लान से अपने मौजूदा प्लान को अपग्रेड कर अमेजन पे गिफ्ट कार्ड पाया जा सकता है। रीचार्ज माई एयरटेल ऐप, अमेजन डॉट इन जैसे ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी रिटेलर या स्टोर से कराया जा सकता है।
गिफ्ट कार्ड पाने की प्रोसेस
एयरटेल एप्प पर जाकर इसके होम पेज के टॉप पर मौजूद एयरटेल थैंक्स बैनर पर क्लिक करें। अमेजन पे गिफ्ट कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा। कस्टमर को 51 रुपये का एक डिजिटल गिफ्ट कार्ड मिलेगा
31 अक्टूबर तक वैलिडिटी
बता दें कि अमेजन गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल अमेजन से मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट या शॉपिंग के लिए किया जा सकता है। हालांकि ये कार्ड 31 अक्टूबर 2018 तक वैलिड रहेगा यानी इस अवधि के अंदर ही गिफ्ट कार्ड से रिचार्ज या खरीदारी की जा सकेगी। वहीं एयरटेल ने बयान में यह भी कहा कि इस ऑफर के लॉन्च होने के 5 दिनों के अंदर 10 लाख से भी ज्यादा एयरटेल कस्टमर अमेजन पे गिफ्ट कार्ड पा चुके है।
More From GoodReturns

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications