यहां पर आपको बताएंगे कि रिलायंस जियो फॉच्यून की दुनिया को बदलने की सूची में टॉप या शीर्ष पर कैसे पहुंचा।
भारत में दूरसंचार कंपनियों के बीच हड़कंप मचा देनी वाली रिलायंस जियो को फॉर्च्यून की 'दुनिया को बदलो' सूची में शीर्ष पर वरीयता प्राप्त हुई है। आपको बता दें के इस सूची में मुनाफे के उद्देश्य से काम कर दुनिया को मदद करने और सामाजिक समस्याओं को हल करने में सहयोग करने वाली ग्लोबल कंपनियों को रैंकिंग दी जाती है।
अलीबाबा को मिला पांचवा स्थान
बता दें कि Jio फॉर्च्यून की इस सूची में फार्मा क्षेत्र की दिग्गज मर्क एवं बैंक ऑफ अमेरिका से आगे रही है। तो वहीं अलीबाबा समूह को इस सूची में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा खाद्य एवं दवा स्टोर क्रोगर सूची में छठे, औद्योगिक मशीनरी कंपनी एबीबी आठवें स्थान पर रही है।
इस पर फॉर्च्यून ने कहा है कि यदि इंटरनेट तक पहुंच को मूल अधिकार माना जाए, तो रिलायंस जियो को इसका सबसे अधिक श्रेय जाता है, जिसने इसकी पहुंच को बढ़ाया है।
फ्री कॉल और डाटा के साथ आया था जियो
रिलायंस जियो इस क्षेत्र में सितम्बर 2016 में धमाके के साथ उतरी थी। उस वक्त कंपनी ने फ्री कॉल और डाटा की पेशकश कर दिया था। उसके बाद से जियो के ग्राहकों की संख्या 21.5 करोड़ पर पहुंच चुकी है और अब यह कंपनी मुनाफे में है। अंबानी ने जियो के माध्यम से दूसरसंचार की दुनिया में लोगों को आक्सीजन का एक दूसरा माध्यम प्रदान किया है।
जियो गीगा फाइबर
15 अगस्त से जियो की फाइबर-टू-द-होम (FTTH)ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो गए हैं। यदि आप जियो गीगा फाइबर के लिए पंजीकरण कराने के इच्छा रखते हैं तो जियो की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जियो गीगा फाइबर को ऑल-इन-वन सॉल्यूश ब्रॉडबैंड, आईपीटीवी, लैंडलाइन और वर्चुअल रियल्टी गेमिंग के आधार पर तैयार किया गया है। यह पहला मौका है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज ब्रॉडबैण्ड मार्केट में उतर रही है।
ब्रॉडबैण्ड सर्विस की सुविधा
जियो गीगा फाइबर को लेकर कंपनी का कहना है कि इस सर्विस के माध्यम से यूजर को 1 जीबीपीएस की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी। जिस शहर से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे, वहां पर सबसे पहले जियो गीगा फाइबर सर्विस की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि आप अभी भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications