कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां निफ्टी 11,550 के पार आज कारोबार कर रहा है तो वहीं सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ शुरुआत की है। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.0 फीसदी की गिरावट के साथ 38277.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 11557.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर खरीददारी का माहौल देखने को मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 16511.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 16921.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी बैंक में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 15136.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, बीएसई ऑयल एण्ड गैस, एफएमसीजी और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स, मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इचर मोटर्स, गेल और IDEA सेलुलर बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन कंपनी और ओएनजीसी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 22274.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications