भारत में ऑनलाइन ग्रॉसरी का बाजार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अगर आप ई-कॉमर्स कंपनियों से सामान खरीदते हैं तो, बता दें कि काफी कम कीमत पर सामान खरीद सकते हैं। अमेजन, बिग बास्केट और ग्रोफर्स जैसी कंपनी
भारत में ऑनलाइन ग्रॉसरी का बाजार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अगर आप ई-कॉमर्स कंपनियों से सामान खरीदते हैं तो, बता दें कि काफी कम कीमत पर सामान खरीद सकते हैं। अमेजन, बिग बास्केट और ग्रोफर्स जैसी कंपनी पहले से ही बाजार में है तो वहीं अब देश के सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट भी इसमें शामिल हो गई है।
अब आपको मोबाइल, टीवी आदि के अलावा ग्रोसरी के सामानों पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि अब फ्लिपकार्ट ने अपना ग्रोसरी स्टोर 'सुपरमार्ट' लॉन्च कर दिया है। फिलहाल कंपनी की यह सर्विस बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध है। हालांकि दिल्ली में भी इसे जल्द लॉन्च करने की तैयारी है।
फिलहाल स्टोर बंगलूरू और हैदराबाद
हाल ही में फ्लिपकार्ट ने अपना ग्रोसरी स्टोर सुपरमार्ट के नाम से लांच कर दिया है। फिलहाल यह स्टोर बंगलूरू और हैदराबाद में शुरू हो चुका है। कंपनी कुछ दिनों में इसे दिल्ली एनसीआर, मुंबई और कोलकाता में भी शुरू करने जा रही है।
1 रुपये में मिल रहा है दाल-चावल
बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अपने इस स्टोर की शुरुआत में एक ऑफर निकाला है। जिसमें 1 रुपये की मामूली कीमत पर एक किलो दाल, चावल, चीनी, रिफाइंड ऑयल और आटा मिल रहा है। टूडेज स्टील डील्स के तहत रोजाना ग्राहकों को तीन आइटम मात्र एक रुपये में मिलेंगे।
कम से कम 600 रुपये की शॉपिंग
हालांकि ग्राहकों को इस डील के लिए एक शर्त पूरी करनी होगी। इस शर्त के अनुसार, लोगों को कम से कम 600 रुपये की शॉपिंग करनी होगी। रोजाना डील में आइटम अलग-अलग होंगे, जिससे ग्राहकों को एक ही सामान नहीं मिलेगा।
बिग बास्केट ने भी शुरू किया ऑफर
एक अन्य ग्रोसरी कंपनी बिग बास्केट भी लोगों को एक रुपये में खरीदारी करने का ऑफर दे रही है। हालांकि इसके लिए लोगों को कम से कम 2 हजार रुपये की शॉपिंग वेबसाइट या फिर एप से करनी होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
