कि खुदरा कारोबार क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट इंक ने भारत के आनलाइन खुदरा मंच फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का सौदा कर लिया है। वॉलमार्ट इसके साथ फ्लिपकार्ट में दो अरब डॉ
आपको बता दें कि खुदरा कारोबार क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट इंक ने भारत के आनलाइन खुदरा मंच फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का सौदा कर लिया है। वॉलमार्ट इसके साथ फ्लिपकार्ट में दो अरब डॉलर की नई शेयरपूंजी लगायी है ताकि फ्लिपकार्ट के कारोबार का तेजी से विस्तार किया जा सके। हालांकि कंपनी की ओर से आज जारी एक बयान में कहा गया है कि निवेश का काम पूरा होने के साथ वॉलमार्ट के पास अब फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी आ गई है।
वहीं इस बात की जानकारी दे कि फ्लिपकार्ट की शेष हिस्सेदारी कंपनी के सह संस्थापक बिन्नी बंसल, टेनसेंट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के पास है। आगे से फ्लिपकार्ट की वित्तीय रिपोर्ट वॉलमार्ट के अंतरराष्ट्रीय कारोबार का हिस्सा होगी।
दो अरब डॉलर की शेयर पूंजी
हलांकि फ्लिपकार्ट की ओर से वालमार्ट में किए गए निवेश में दो अरब डॉलर की नई शेयर पूंजी शामिल है। इससे फ्लिपकार्ट के कारोबार की वृद्धि में मदद मिलेगी। भारत में दोनों कंपनियां अपने विशिष्ट ब्रांडों और परिचालन ढांचे को बनाए रखेंगी।वहीं फ्लिपकार्ट की मौजूदा प्रबंधन टीम कारोबार की अगुवाई करती रहेगी।
भारत को होगा डील से फायदा
वॉलमार्ट इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जूडिथ मैक्केना का कहना हैं कि हमारे निवेश से भारत को फायदा होगा। उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाला सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएंगे, साथ ही नए कुशल रोजगार के मौके पैदा किया जायेगा। इसके अलावा आपूर्तिकर्ताओं को भी अवसर उपलब्ध होंगे। वॉलमार्ट भी भारत में सीखने, योगदान करने और फ्लिपकार्ट के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं। भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता और आकर्षक खुदरा बाजार है।
वॉलमार्ट की हर प्रकार की खुदरा
फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक एवं समूह मुख्य कार्यकारी बिन्नी बंसल ने कहा कि वॉलमार्ट की हर प्रकार की खुदरा विशेषज्ञता, आपूर्ति श्रृंखला ज्ञान और वित्तीय ताकत को फ्लिपकार्ट की प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और स्थानीय जानकारी से जोड़कर भारत में खुदरा कारोबार में नया दौर शुरू कर सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
