आज डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की बढ़त के साथ 69.83 के स्तर पर खुला है। आपको बता दें कि रुपए ने गुरुवार के दिन कारोबार में 70.33 रुपए तक का नया निचला स्तर छुआ था।
सोमवार को एक ओर जहां शेयर बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है तो वहीं आज रुपए में भी अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की बढ़त के साथ 69.83 के स्तर पर खुला है। आपको बता दें कि रुपए ने गुरुवार के दिन कारोबार में 70.33 रुपए तक का नया निचला स्तर छुआ था। हालांकि कारोबार के अंतिम दौर में हुए कुछ सुधार के चलते अंत में रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 70.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

रुपया में गिरावट की मुख्य वजह तुर्की को माना जा रहा है। है। दरअसल, तुर्की के मेटल इंपोर्ट पर ड्यूटी को अमेरिका ने दोगुनी की थी। जिसके बाद करेंसी मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिका के इस कदम से तुर्की की करेंसी लीरा 40 प्रतिशत तक का टूट चुका थी। इसके अलावा रुपया और यूरो पर भी इसका दबाव देखने को मिला, जिसके साथ ही डॉलर इंडेक्स 14 महीने की उंचाई पर पहुंच गया था। जिससे रुपए पर दबाव बना हुआ है।
तो वहीं रुपये में गिरावट को लेकर हाल ही नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा था कि लोगों को रुपए की कमजोरी को लेकर घबराने की जरुरत नहीं है। रुपया अपने नेचुरल वैल्यू पर वापस आ गया है। आपको बता दें कि पिछले तीन साल के दौरान रुपया लगभग 17 प्रतिशत बढ़ा है। तो वहीं इस साल की शुरुआत से रुपया सिर्फ 9.8 प्रतिशत गिरा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
