मारुति सुजुकी सिआज फेसलिफ्ट सोमवार को लॉन्च हो गई। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर में बदलाव किया है। नई सिआज में सबसे बड़ा अपग्रेड उसके इंजन को लेकर है। इसे हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नए 1.5 लीटर
मारुति सुजुकी सिआज फेसलिफ्ट सोमवार को लॉन्च हो गई। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर में बदलाव किया है। नई सिआज में सबसे बड़ा अपग्रेड उसके इंजन को लेकर है। इसे हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नए 1.5 लीटर K15 पेट्रोल इंजन के ऑप्शन में भी पेश किया गया है। कंपनी ने सिआज फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये रखी है।

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इंजन
मारुति सुजुकी सिआज फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा अपग्रेड उसके इंजन को लेकर है। इस सेंगेमेंट में यह हाइब्रिड इंजन ऑप्शन है और यह सिआज के सभी पेट्रोल वर्जन में उपलब्ध होगा। वहीं नया K15 पेट्रोल इंजन 103 hp की पावर और 6000 rmp का टॉर्क पैदा करता है। हालांकि मारुति का कहना है कि हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इंजन की खपत कम करने में मददगार होगी।
नई सिआज मैनुअल वेरिंएट
मारुति सुजुकी ने सिआज के मौजूदा 1.3 लीटर DDiS स्मार्ट हाइब्रिड डीजल इंजन के ऑप्शन को भी बरकरार रखा है। कंपनी का दावा है कि नई सिआज मैनुअल वेरिंएट 21.56 किमी प्रति लीटर और डीजल में 28.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
मॉडल की शोरूम कीमत 8.19 लाख
नई मारुति सुजुकी सिआज फेसलिफ्ट के बेस पेट्रोल मॉडल की शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये है। जबकि टॉप वेरिएंट के लिए कस्टमर को 10.97 लाख रुपये शोरूम कीमत देनी होगी। वहीं, डीजल वेरिएंट की कीमत 9.19 लाख से शुरू है और टॉप डीजल वेरिएंट की शोरूम कीमत 10.97 लाख रुपये है।
एलईडी प्रोजेक्ट हेडलैम्प
नई मारुति सुजुकी सिआज फेसलिफ्ट में एलईडी प्रोजेक्ट हेडलैम्प है। इसके केबिन को और अधिक प्रीमियम लुक दिया गया है। एलईडी टेल लाइट, 16 इंच अलॉय व्हील हैं। कंपनी ने सेफ्टी के भी नए फीचर दिए हैं. जिनमें हाई स्पीड वार्निंग अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ड्राइवर एंड पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर अलर्ट, डुअल एयरबैग और ईडीबी के साथ एबीएस जैसे फीचर शामिल हैं।
2.20 लाख सिआज की बिक्री
कंपनी ने मारुति सुजुकी सिआज को पहली बार 2014 में लॉन्च किया था। मिड साइज सेडान सेगमेंट में यह कंपनी की पॉपुलर कार रही। लॉन्चिंग से अबतक कंपनी 2.20 लाख सिआज की बिक्री कर चुकी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
