इस बार रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को खिला सकती है सोने की मिठाई। जी हां आपको जान कर थोड़ी हैरानी जरुर होगी, लेकिन वाकई मार्केट में सोने की मिठाई मिलने लगी है।
इस बार रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को खिला सकती है सोने की मिठाई। जी हां आपको जान कर थोड़ी हैरानी जरुर होगी, लेकिन वाकई मार्केट में सोने की मिठाई मिलने लगी है। रक्षाबंधन से पहले बाजार में सोने की मिठाई आ गई है। सूरत की एक दुकान में यह रुपये 9,000 प्रति किलो बिक रही है। सोने जैसी दिखने वाली इस मिठाई को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा है। इस मिठाई पर सोने का वर्क चढ़ा हुआ है।
बता दें कि सूरत की दुकान ने इस मिठाई को ''24 कैरट मिठाई मैजिक'' नाम दिया है। इसे रक्षाबंधन को ध्यान में रख बनाया गया है। इस 'गोल्डन स्वीट्स' की खूब चर्चा हो रही है। शुद्ध सोने के बर्क वाली इस मिठाई की कीमत 9,000 रुपये किलो है।

सोने की यह मिठाई काफी स्वादिष्ट है। दुकानदार के मुताबिक, सोने का इस्तेमाल होने की वजह से इसकी कीमत ज्यादा रखी गई है।वहीं 24 कैरट मिठाई मैजिक के मालिक प्रिंस मिठाईवाला का दावा है कि यह गोल्डन मिठाई स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इतना ही नहीं उनका कहना है कि जब बाजार में सोना-चांदी युक्त च्वयनप्राश बिक रहा है तो सोने के वर्क वाली मिठाई के भी खरीदार जरूर होंगे।
प्रिंस मिठाईवाला से जब सोने से बनी मिठाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अक्सर दुकानदार चांदी के वर्क से मिठाई बनाते हैं। वहीं इस रक्षाबंधन कुछ अलग करेंगे, जो स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा हो। इसे ध्यान में रखते हुए शुद्ध सोने के वर्क वाली मिठाई बनाई। इसमें सोने की वर्क पतली परत के साथ सूखे मेवे का इस्तेमाल किया गया है। दुकान में आने वाले ग्राहकों के बीच गोल्डन स्वीट्स विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुई हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
