किसी भी एटीएम में रात 9 बजे के बाद नकदी नहीं डाली जाएगी, लेकिन यह काम अभी नहीं बल्कि अगले साल से शुरु होगा। तो वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थित एटीएम में शाम 6 बजे तक ही नकदी डाली जा सकेगी।
किसी भी एटीएम में रात 9 बजे के बाद नकदी नहीं डाली जाएगी, लेकिन यह काम अभी नहीं बल्कि अगले साल से शुरु होगा। तो वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थित एटीएम में शाम 6 बजे तक ही नकदी डाली जा सकेगी। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने एक नया निर्देश जारी किया है। नक्सली हिंसा प्रभावित इलाकों के एटीएम में शाम 4 बजे तक ही नकदी डाली जा सकेगी।
लंच ब्रेक से पहले ही एजेंसियों को लेना होगा कैश
तो वहीं नकदी की देखरेख करने वाली निजी एजेंसियों को बैंकों से लंच ब्रेक से पहले ही कैश लेना होगा। आपको बता दें कि कैश को केवल बख्तरबंद वाहनों में ले जाया जा सकेगा। होम मिनिस्ट्री की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर 8 फरवरी 2019 से लागू होगा।
हर दिन करीब 15,000 करोड़ रुपए कैश का होता है ट्रांसर्पोटेशन
कैश वैन, कैश वॉल्ट और एटीएम धोखाधड़ी और अन्य आंतरिक धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है। देश में निजी क्षेत्र के करीब 8,000 कैश वैन से एटीएम में कैश डाला जाता है। हर दिन करीब 15,000 करोड़ रुपए कैश का ट्रांसपोर्टेशन किया जाता है।
यह भी होगा जरुरी
कई बार प्राइवेट एजेंसियां पूरी रात नकदी अपने कैश वॉल्ट में रखती हैं। तो नकदी ले जाने के लिए एजेंसियों को निजी सुरक्षा उपलब्ध करानी होगी। प्रत्येक कैश वैन में एक ड्राइवर के अलावा दो सिक्योरिटी गार्ड, दो एटीएम अधिकारी होंगे। तो वहीं एक हथियारबंद गार्ड को ड्राइवर के साथ आगे को सीट पर बैठना होगा, जबकि दूसरा गार्ड पिछली सीट पर बैठेगा। नकदी डालने या निकालने के दौरान चाय या लंच के समय कम से कम एक हथियार बंद गार्ड हमेशा कैश वैन के साथ रहेगा।
पूर्व सैन्यकर्मियों की सुरक्षा गार्ड के रुप में नियुक्ति का प्राथमिकता
नकदी परिवहन के लिए पूर्व सैन्यकर्मियों की सुरक्षा गार्ड के रुप में नियुक्ति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी कैश वैन एक बार में 5 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी लेकर नहीं चले। इसके साथ ही कोई भी निजी सुरक्षा एजेंसी नकदी परिवहन के लिए किसी भी व्यक्ति की नियुक्ति पूरी पुलिस जांच, आधार, आवास पते के सत्यापन, पुराने नियोक्ता से पूछताछ और उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी लिए बिना नहीं कर सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
