वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील और रिटेल में एफडीआई के खिलाफ व्यापारियों के संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट ने आगामी 28 सितम्बर को देशव्यापी भारत व्यापार बंद का आव्हान किया है।
वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील और रिटेल में एफडीआई के खिलाफ व्यापारियों के संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट ने आगामी 28 सितम्बर को देशव्यापी भारत व्यापार बंद का आव्हान किया है। इस डील के खिलाफ व्यापक समर्थन जुटाने और रिटेल में एफडीआई को अनुमति न देने की मांग को लेकर 15 सितम्बर से दिल्ली से व्यापारियों की एक राष्ट्रीय रथ यात्रा शुरू किया जायेगा।
वहीं 16 दिसम्बर को दिल्ली में एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय व्यापारी रैली होगी एवं रैली में एक व्यापारी चार्टर भी जारी करेगा। आपको बता दें कि यह निर्णय रविवार को नागपुर में कैट के वार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से लिए गए। इस अधिवेशन में देश के सभी राज्यों के लगभग 200 से अधिक व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।

डील से रीटेल कारोबार पर होगा असर
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की देश भर के व्यापारी वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील के खिलाफ आक्रोशित और आंदोलित हैं। इसकी मुख्य वजह यह हैं कि यह डील सीधे तौर पर सरकार द्वारा वर्ष 2016 में जारी प्रेस नोट 3 का उल्लंघन है। वालमार्ट फ्लिपकार्ट का यह संयुक्त गठबंधन देश के रिटेल व्यापार पर ई कॉमर्स के जरिये नियंत्रण और एकाधिकार का छिपा एजेंडा है। इस डील से देश के रिटेल व्यापार में व्यापार के समान अवसर समाप्त होंगे वहीं दूसरी और प्रतिस्पर्धा भी ख़त्म होगी।
ईस्ट इंडिया कंपनी से बचाया जाएं
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा की इस मुद्दे की गंभीरता और व्यापारियों के अस्तित्व के सवाल को ध्यान में रखते हुए देश भर के प्रमुख व्यापारी नेताओं ने एक स्वर से आगामी 28 सितम्बर को भारत व्यापार बंद का आवाहन किया है। सरकार से मांग की है की वो इस मामले में हस्तक्षेप कर देश को एक और ईस्ट इंडिया कंपनी से बचाये। भारत व्यापार बंद के दौरान देश भर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और मार्किट बंद रहेंगे और कोई कारोबार नहीं होगा।
वहीं देश के विभिन्न भागों के बाज़ारों में व्यापारी विरोध मार्च निकालेंगे। कैट आगामी 15 सितम्बर को दिल्ली से एक राष्ट्रीय व्यापारी रथ यात्रा शुरू करेगा जो 16 दिसम्बर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक महा रैली में समाप्त होगा। देश भर के व्यापारिक संगठन और व्यापारी रथयात्रा और रैली में शामिल होंगे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications