अचानक आयी प्राकृतिक आपदा से केरल की हालत खराब हो गयी है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ पड़ गया है। बाढ़ से मची तबाही के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दो करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की पेशकश की है।
अचानक आयी प्राकृतिक आपदा से केरल की हालत खराब हो गयी है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ पड़ गया है। बाढ़ से मची तबाही के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दो करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की पेशकश की है। स्टेट बैंक ने अपने 2.7 लाख कर्मचारियों से भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में योगदान करने का आग्रह किया है। साथ ही राज्य में राहत व बचाव कार्य के लिए और कई प्रयास किए हैं।

वहीं एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस प्रलयंकारी बाढ़ में 8 अगस्त से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं बाढ़ और बारिश के कारण लाखों हेक्टेयर फसलें तबाह हो गई हैं और बुनियादी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। राज्य में कुल 8 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
एनडीआरएफ के अलावा सेना, नौसेना, वायुसेना के कर्मियों ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में घर की छतों, ऊंचे स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया है। पहाड़ी इलाकों में चट्टानों के टूटकर नीचे गिरने से सड़कें बंद हो गईं जिससे वहां का संपर्क कट गया है। आपको बता दें कि गांव एक टापू में बदल गए हैं।
स्टेट बैंक ने बढ़ाईं सुविधाएं
- मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में मदद भेजने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं अगर शुल्क लगा होगा तो वह माफ होगा।
- खाते में न्यूनतम धनराशि रखने की शर्त भी फिलहाल हटाई, अगर पेनाल्टी लगी है तो वह भी माफ होगी।
- एक महीने के लिए ग्राहकों को एक्सप्रेस क्रेडिट की सुविध बढ़ाई गई है।
- राज्य में जगह-जगह प्वाइंट ऑफ सेल बनाए ताकि रोजाना 2000 रुपए निकाले जा सकें।
- जिन ग्राहकों के व्यक्तिग दस्तावेज खो गए हैं वे अपनी फोटो और सिग्नेचर या अंगूठा लेकर खाता खोल सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications