चीन की विशाल इंटरनेट और ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की नजर एक बार फिर भारतीय रिटेल सेक्टर पर है। जिसके लिए एक बार फिर उसने भारत की प्रभावशाली कंपनियों के साथ बातचीत शूरू कर दी है।
चीन की विशाल इंटरनेट और ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की नजर एक बार फिर भारतीय रिटेल सेक्टर पर है। जिसके लिए एक बार फिर उसने भारत की प्रभावशाली कंपनियों के साथ बातचीत शूरू कर दी है। आपको इस बात की जानकारी दे कि अलीबाबा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा ग्रुप और किशोर बियानी के फ्यूचर रिटेल से बातचीत की है।
अलीबाबा के ओमनी-चैनल ब्लूप्रिंट के लिए काफी मददगार
रिलायंस के साथ अलीबाबा की चर्चा नई है, लेकिन उसने पहले ट्रेंट के चेयरमैन नोएल टाटा, और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री से बातचीत की थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा और फ्यूचर ग्रुप की रिटेल सेक्टर में दमदार मौजूदगी है, जो अलीबाबा के ओमनी-चैनल ब्लूप्रिंट के लिए काफी मददगार होगी। ओमनी-चैनल या मल्टि चैनल रिटेल खरीदारों को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से आसान खरीदारी की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि अलीबाबा ने ऑनलाइन टु ऑफलाइन मॉडल को चीन में काफी लोकप्रिय बना दिया है।
रिटेल बिजनस में हिस्सेदारी खरीद सकता
बातचीत जॉइंट वेचर या व्यापक साझेदारी को लेकर हो रही है। अलीबाबा इनमें से किसी एक कंपनी के रिटेल बिजनस में हिस्सेदारी खरीद सकता है। बियानी ने कहा कि वह आने वाले महीनों में एक विदेशी निवेशक से डील फाइनल कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने संभावित अलायंस पार्टनर का नाम जाहिर नहीं किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह ने टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से पूछ गए सवालों का जवाब नहीं दिया है। अलीबाबा को ई-मेल से पूछे गए सवालों के जवाब भी नहीं मिले हैं। बियानी ने कहा कि अलीबाबा के साथ उनकी कोई बात नहीं हुई है।
अलीबाब की पेटीएम मॉल में अहम हिस्सेदारी है
अलीबाबा अपने प्लान पर एक बार फिर ऐसे समय में सक्रिय हुआ है। जब अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को 16 अरब डॉलर में खरीदा है। 2017-18 में 10 अरब डॉलर का मुनाफा और 40 अरब डॉलर का राजस्व हासिल करने वाले अलीबाब की पेटीएम मॉल में अहम हिस्सेदारी है, लेकिन इसकी प्रगति धीमी है। अलीबाबा और सॉफ्टबैंक समर्थित होने के बावजूद पेटीएम मॉल प्रतिदिन 1 लाख ऑर्डर प्राप्त कर रहा है, जोकि ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट की तुलना में बहुत कम है। पेटीएम मॉल के अलावा अलीबाबा की बिगबास्केट, जोमैटो और टिकटन्यू में भी हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications