ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए टेलीकम कंपनियों ने काफी हद तक सारे प्लान में बदलाव शुरू किये है। जैसा कि रिलायंस जियो के गीगाफाइबर ब्रैंड के तहत ब्रॉडबैंड सर्विस की शुरुआत से पहले एयरटेल ने भी अपने
ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए टेलीकम कंपनियों ने काफी हद तक सारे प्लान में बदलाव शुरू किये है। जैसा कि रिलायंस जियो के गीगाफाइबर ब्रैंड के तहत ब्रॉडबैंड सर्विस की शुरुआत से पहले एयरटेल ने भी अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बड़ी सुविधा देनी शुरू की है। भारती एयरटेल ने मंथली होम ब्रॉडबैंड प्लान और डेटा लिमिट को खत्म कर दिया है और इसे अनलिमिटेड डेटा प्लान में बदल दिया है। वहीं 15 अगस्त से जियो ने आने वाली सेवा के लिए ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। बता दें कि एयरटेल ने हैदराबाद के यूजर्स को यह सुविधा देनी शुरू की है। जल्द ही 24 लाख ऐक्टिव उपभोक्ताओं तक इसके विस्तार की योजना है।

आपको इस बात की जानकारी दें कि पिछले महीने कंपनी ने 6 महीने और 1 साल के प्लान पर 15 और 20 फीसदी की छूट दी थी। वहीं यह सुविदा 89 शहरों में दी गई थी। अब देश की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड सेवा देने वाले एयरटेल ने अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड डेटा देने का फैसला किया है। एयरटेल ने यह प्लान जियो की स्पर्धा में शुरू किया है। जियो 500 रुपये महीने की दर पर ब्रॉडबैड इंटरनेट के साथ टीवी सेवा भी देने वाला है।
जानकारी के मुताबिक एयरटेल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'एयरटेल ग्राहकों की जरूरत के लिए 1 जीबीपीएस की स्पीड देने वाला है। बता दें कि अभी वी-फाइबर के माध्यम से 300 एमबीपीएस की स्पीड दी जाती है।' वहीं टेलिकॉम के जानकार नवीन कुलकर्णी ने कहा कि जियो के ब्रॉडबैंड लॉन्च से पहले अनलिमिटेड डेटा देकर एयरटेल ग्राहकों को पकड़े रखने की योजना बना रहा है। एयरटेल वित्त वर्ष 2021 तक 1 करोड़ उपभोक्ताओं को जोड़ना चाहता है। कंपनी को उम्मीद है कि अगले तीन साल में उसकी होम सर्विस के उपभोक्ता 30 लाख से 50 लाख हो जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
