अगर आप इन दो दिनों के अंदर दिल्ली की टिकट देख रहे है तो शायद आपको परेशानी हो सकती है। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 18 और 19 अगस्त को आप दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों के टिकट बुक
अगर आप इन दो दिनों के अंदर दिल्ली की टिकट देख रहे है तो शायद आपको परेशानी हो सकती है। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 18 और 19 अगस्त को आप दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों के टिकट बुक और कैंसिल नहीं कर पाएंगे। आईआरसीटीसी ने एक अलर्ट जारी कर कहा है कि इन दिनों के लिए कुछ समय के लिए वेबसाइट पर टिकट की बुकिंग बंद की जाएगी। आईआरसीटीसी पिछले कुछ समय से मेंटेनेंस के लिए वेबसाइट पर बुकिंग बंद कर रहा है।
आईआरसीटीसी पर बुकिंग की सुविधा एक साथ बंद नहीं की जाती है।चरणों में किया जाता है। हालांकि पिछले दिनों मुंबई जोन की ट्रेनों की बुकिंग बंद की गई थी। आईआरसीटीसी इसकी सूचना पहले ही दे देता है ताकि यात्रियों को दिक्कत ना हो। वहीं बता दें कि दूसरी सभी जगहों की बुकिंग पहले की तरह होगी।

आईआरसीटी के मुताबिक 18 अगस्त शनिवार को लोग दोपहर 2.15 बजे से 3.15 बजे तक 1 घंटे के लिए वेबसाइट पर टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसी तरह 19 अगस्त को भी वेबसाइट पर बुकिंग बंद रहेगी। इस दिन रात में 12.20 से 1.30 बजे तक बुकिंग बंद रहेगी। करीब 70 मिनट तक बुकिंग नहीं कर पाएंगे। इसलिए अगर आप दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं तो इन समय से पहले या बाद में ही टिकट की बुकिंग कर सकते है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आप टिकट बुकिंग के अलावा पीएनआर की भी जांच कर सकते है। वेबसाइट पर आप ट्रेनों के आने जाने का समय भी देख सकते है। हाल ही में आईआरसीटीसी ने कहा था कि 1 सितंबर से ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा यात्रियों के लिए वैकल्पिक हो जाएगी। इसका प्रीमियम यात्रियों को ही चुकाना होगा। पिछले 2 साल से ये योजना मुफ्त थी। आपको याद दिला दें कि पहले रेलवे इसके लिए 1 रुपए प्रीमियम लेता था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
