जून तिमाही में सरकारी बैंकों को पिछले साल के मुकाबले 50 गुना से ज्यादा का घाटा हुआ है। इसकी वजह है कर्ज की रकम वापस नहीं होने के कारण होने वाली प्रोविजनिंग लगातार बढ़ते रहना।
जून तिमाही में सरकारी बैंकों को पिछले साल के मुकाबले 50 गुना से ज्यादा का घाटा हुआ है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार इसकी वजह है कर्ज की रकम वापस नहीं होने के कारण होने वाली प्रोविजनिंग लगातार बढ़ते रहना। इस बीच फंसे कर्जों के ताजा संचयन की स्पीड कम पड़ी है क्योंकि लोन डिफॉल्ट के बड़े मामले पहले की तिमाहियों में ही बैंकरप्टसी कोर्ट के हवाले किए जा चुके थे।
21 पब्लिक सेक्टर बैंकों को घाटा
वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 21 पब्लिक सेक्टर बैंकों का कुल घाटा बढ़कर 16,600 करोड़ रुपए हो गया, जो सालभर पहले सिर्फ 307 करोड़ रुपए था। इसका पता रेग्युलेटरी फाइनिंग के डाटा से चला है। जून तिमाही में सिर्फ 7 बैंकों ने लाभ दिया है जबकि साल भर पहले ऐसे 12 बैंक थे।
ट्रेडिंग लॉस से बढ़ी है मुसीबत
आपको बता दें कि बॉन्ड प्राइस में उथलपुथल के चलते हुए ट्रेडिंग लॉस से बैंकों की मुसीबत बढ़ी है, लेकिन आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के साथ ही प्रमोटरों के रीपेमेंट के बेहतर तौर तरीके अपनाने के चलते बैंकों का डिफॉल्ट लेवल बढ़ने के आसार कम हो गए हैं।
मार्च तिमाही में घाटे में जाने वाले 19 बैंक थे
इसी बीच NPA के लिए सरकारी बैंकों का कुल प्रोविजन सालाना आधार पर 28 प्रतिशत उछाल के साथ 51,500 करोड़ रुपए हो गया है। 31 मार्च को खत्म तिमाही में सरकारी बैंकों का लॉस अब तक के सबसे उुपरी स्तर 62,700 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। उस तिमाही में घाटे में जानेवाले बैंकों की संख्या 19 थी।
तिमाही आधार पर हुआ है सुधार
बैंकों के परफॉर्मेंस में तिमाही आधार पर खासा सुधार आया है, लेकिन एनालिस्ट का कहना है कि क्राइसिस अभी भी खत्म नहीं हुई है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट में आगे बताया गया है कि जहां तक स्लिपेज की बात है तो तिमाही आधार पर हालात में सुधार आया है, लेकिन एब्सॉल्यूट बेसिस पर अब भी उंचा बना हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications