मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज ने कच्चे माल के दाम बढ़ने का हवाला देते हुए अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।
मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज ने कच्चे माल के दाम बढ़ने का हवाला देते हुए अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी कीमतों में 6,100 रुपए प्रति वाहन की बढ़ोत्तरी कर रही है, जबकि मर्सिडीज-बेंज अपनी कारों के दाम 4 प्रतिशत तक बढ़ाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद मर्सिडीज की कारों के दाम 1 लाख 10 हजार से लेकर 7 लाख 70 हजार तक बढ़ जाएंगे।

आपको बता दें कि जर्मनी के स्टुटगार्ट शहर में मुख्यालय वाली मर्सिडीज बेंज अपनी कारों को भारत में पूरी तरह से बनी इकाइयों किट के रुप में आयात करती है जिसे भारत में एसेम्बल किया जाता है। गुरवार को पहली बार रुपया 70.32 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। इस वजह से विदेश से कारों के कलपुर्जों का आयात महंगा हो गया है। पिछले 8 महीनों में यूरो के मुकाबले रुपए में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।
होंडा मोटर, हुंडई मोटर और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे अन्य वाहन निर्माताओं ने अगस्त से 2 प्रतिशत तक की कीमतों में वृद्धि कर दी है। मर्सिडीज-बेंज की प्रतिद्वंद्वियों ऑडी, जगुआर लैंड रोवर और वोल्वो ने अप्रैल में कीमतों में बढ़ोत्तरी की थी।
आपको बता दें कि मारुति कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है जबकि जर्मनी की मर्सिडीज महंगी कारें बनाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
