प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक की चालू वित्त वर्ष के अंत तक 100 से ज्यादा शाखाएं खोलने की योजना है। इसी के साथ उसकी शाखाओं की संख्या 1,391 से बढ़कर 1,500 हो जाएगी।
प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक की चालू वित्त वर्ष के अंत तक 100 से ज्यादा शाखाएं खोलने की योजना है। इसी के साथ उसकी शाखाओं की संख्या 1,391 से बढ़कर 1,500 हो जाएगी। यह जानकारी खुद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी है। बैंक के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर में एक शाखा स्थापित करने की प्रक्रिया में है।

अधिकारियों का कहना है कि जून 2018 तक हमारी 1,391 शाखाएं हैं और इससे जुड़े 2,231 एटीएम हैं। मार्च 2019 के अंत तक हमारी शाखाओं की संख्या 1,500 के करीब होनी चाहिए। वर्तमान में 45 प्रतिशत शाखाएं मेट्रो, 21 प्रतिशत विभिन्न शहरों और 32 प्रतिशत शाखाएं अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि रिजर्व बैंक के नियम के अनुसार यदि कोई बैंक एक शाखा शहरों एवं महानगरों में खोलता है तो उसे एक शाखा अर्धशहरी एवं ग्रामीण इलाके में खोलनी होती है। बैंक इसका पालन कर रहा है।
बैंक अधिकारियों ने कहा कि बैंक अपना विस्तार करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बैंक की मौजूदगी कई देशों में है लेकिन एक बैंकिंग इकाई के तौर पर नहीं बल्कि वित्तीय संस्थान के तौर पर यह विदेशों में काम कर रहा है ताकि उन देशों में भारतीय निवेशकों को सेवा दी जा सके।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications