स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन यानी कि गुरुवार को शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 37721.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 11402.00 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 27867.30 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 16225.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 16774.79 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, मेटल और बीएसई ऑयल एण्ड गैस गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कैप गुड्स, हेल्थकेयर और बीएसई टेक बढत के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो गेल, सिपला, बजाज फाइनेंस, यूपीएल और बजाज फाइंसर्व बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में वेदांता, कोटक महिंद्रा, हिंडाल्को, विप्रो और जी इंटरटेरमेंट गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई मार्केट में भी आज गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 22173.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.61 फीसदी की गिरावट और स्ट्रेट्स टाइम्स -0.52 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
