आजादी की अगली सुबह ही बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

यहां पर आपको भारत के विभिन्‍न शहरों जैसे की दिल्‍ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।

करीब चार दिनों के बाद आज यानी कि आजादी की अगली सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किए गए हैं। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी देखने को मिली है। राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी की गई है। जिससे अब दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 77.20 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं।

Petrol, Diesel Prices Increased Today

कोलकाता में पेट्रोल के दामों में 4 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी हुई है यानी यहां पर पेट्रोल के दाम 80.14 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल के दामों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी देखने को मिली। 15 अगस्‍त के मुकाबले मुंबई में पेट्रोल के दाम 84.63 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। इसके अलावा चेन्‍नई में भी पेट्रोल 5 पैसे की बढ़ोत्‍तरी के साथ 80.19 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम

अगर बात डीजल की करें तो इसमें भी लगभग सभी महानगरों के दाम में बढ़ोत्‍तरी हुई है। नई दिल्‍ली में आज डीजल के दाम में 6 पैसे बढ़ गए हैं जिससे यहां पर डीजल के दाम 68.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में भी डीजल के दाम में 6 पैसे की बढ़ोत्‍तरी हुई है जिससे यहां पर डीजल के दाम 71.62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। साथ ही मुंबई और चेन्‍नई में भी डीजल के दाम में 6 पैसे की ही वृद्धि हुई है। तो मुंबई में डीजल का दाम 73.02 रुपए प्रति लीटर और चेन्‍नई में 72.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+