रेलवे से जुड़ी निजी कंपनियां कर्मचारियों के न्यूनतम मानदेय में कैंची नहीं चल सकेंगी। रेल मंत्रालय ने ठेके पर कार्यरत कर्मियों के लिए पेमेंट तैयार किया है।
रेलवे से जुड़ी निजी कंपनियां कर्मचारियों के न्यूनतम मानदेय में कैंची नहीं चल सकेंगी। रेल मंत्रालय ने ठेके पर कार्यरत कर्मियों के लिए पेमेंट तैयार किया है।
आपको बता दें कि रेलमंत्री पीयूष गोयल आगामी 31 अगस्त को इस पोर्टल की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसका मकसद कर्मचारियों का होने वाले शोषण पर अंकुश लगाना है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निर्माण, मरम्मत, खानपान सेवा, ट्रेन- स्टेशन पर ऑनबोर्ड हाउस कीपिंग, संरक्षा आदि क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक लोग ठेके पर नौकरी-काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के शोषण को लेकर शिकायतें मिलती रहती है।

इसमें न्यूनतम वेतन से कम पैसा देने की शिकायत आम है। वहीं निजी कंपनियों-ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों के शोषण की रोकथाम के लिए नया पोर्टल तैयार किया है। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र क्रिस ने कंट्रैक्ट लेबरर पेमेंट मैनेजमेंट पोर्टल तैयार कर लिया है। रेलमंत्री इस माह के अंत में 31 अगस्त इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद निजी कंपनी-ठेकेदार अपने कर्मचारियों को भुगतान इस पोर्टल के माध्यम से करेंगे।
हालांकि कर्मियों की समस्त जानकारी इस पोर्टल पर डालनी होगी। डिवीजन स्तर पर मैनेजर व सुपरवाइजर पोर्टल के माध्यम से वेतन के भुगतान पर नजर रखेंगे। जोनल स्तर पर एक नोडल अफसर तैनात किया जाएगा। यह व्यवस्था सभी 17 जोनल रेलवे में 31 अगस्त के बाद लागू हो जाएगी। रेलवे की कोच-वैगन-लोको फैक्टरियों व कारखानों में इसको लागू किया जाएगा। ठेका कर्मियों का शोषण अथवा नियमों का उल्लंघन करने पर मंत्रालय ठेकेदार-कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर देगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications