नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट को लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा है कि रुपया अपनी स्वाभाविक मूल्य स्थिति में लौट रहा है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट को लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा है कि रुपया अपनी स्वाभाविक मूल्य स्थिति में लौट रहा है। बता दें कि राजीव कुमार ने नाबार्ड के एक कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात रखी।

राजीव कुमार ने यह भी कहा कि पिछले तीन साल में रुपया 17% बढ़ा है। जबकि इस साल की शुरुआत से रुपया 9.8 प्रतिशत गिरा है। इसलिए यह अपने स्वाभाविक मूल्य की ओर लौट रहा है। उन्होंने कहा कि रुपए का मूल्य वास्तविक तौर पर तय होना चाहिए ना कि इसे अत्याधिक बढ़ा दिया जाना चाहिए।
विनिमय दर वह मानक है जो मांग और आपूर्ति के बीच सही संतुलन को दर्शाता है। राजीव कुमार ने कहा कि लोगों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि रुपए में मजबूती बेहतर अर्थव्यवस्था का संकेत है। उन्होंने रुपए में हो रही गिरावट से जुड़े प्रश्नों के जवाब में कहा कि एक हद तक यह चिंता का विषय नहीं है।
आपको बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट के चलते आज रुपया 43 पैसे और गिरकर 70.32 के अब तक सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
