सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्र बैंक ने विभिन्न अवधि के ऋणों के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार बढ़ी ब्याज दरें गुरुवा
सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्र बैंक ने विभिन्न अवधि के ऋणों के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार बढ़ी ब्याज दरें गुरुवार से ही प्रभावी होंगी। बैंक ने एक दिन, एक माह, तीन माह, छह माह और एक वर्ष की अवधि के ऋण पर ब्याज दर को 0.15 प्रतिशत तक बढाया है। यह क्रमश: 8.15 प्रतिशत, 8.20 प्रतिशत, 8.40 प्रतिशत , 8.55 प्रतिशत और 8.70 प्रतिशत वार्षिक हो गई है। इससे ग्राहकों के लिए वाहन, कार और आवास ऋण थोड़े महंगे हो जाएंगे।

1 अगस्त को बढ़ा था रेपो और रिवर्स रेपो रेट
आंध्र बैंक ने ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी पिछले दिनों आरबीआई के रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में इजाफा करने के बाद की गयी है। आपको बता दें कि 1 अगस्त को रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.50 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 0.25 फीसदी इजाफा के साथ 6.25 प्रतिशत कर दिया था। जबकि बढ़ती महंगाई की वजह से रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट बढ़ाया गया था।
आपको बता दें कि यह निर्णय आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई में छह सदस्यीय मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने लिया था। रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट बढ़ने के बाद हर तरह के लोन की ब्याज दर बढ़ने का अनुमान था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
