भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को देश का सबसे समर्पित और देशभक्त ब्रांड बताया गया है। एक सर्वे के अनुसार इस मामले में स्टेट बैंक सबसे आगे रहा है। बता दें कि बाद टाटा मोटर्स, पतंजलि, रिलायंस जियो और बीएसएन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को देश का सबसे समर्पित और देशभक्त ब्रांड बताया गया है। एक सर्वे के अनुसार इस मामले में स्टेट बैंक सबसे आगे रहा है। बता दें कि बाद टाटा मोटर्स, पतंजलि, रिलायंस जियो और बीएसएनएल का नंबर है। वहीं सर्वे में शामिल करीब 16 प्रतिशत लोगों ने एसबीआई को सबसे अग्रणी देशभक्त ब्रांड बताया। टाटा मोटर्स और पतंजलि के पक्ष में आठ-आठ प्रतिशत लोगों ने वोट किया।
जबकि रिलायंस जियो और बीएसएनएल को छह-छह प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रभक्त ब्रांड बताया। हालांकि ब्रिटेन की आनलाइन बाजार शोध एवं डाटा विश्लेषण कंपनी यूगव ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की बात की जाए तो वित्तीय क्षेत्र इस मामले में सबसे आगे रहा है। इसमें एसबीआई और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के नाम प्रमुख रहे हैं। इसके बाद वाहन, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, खाद्य एवं दूरसंचार क्षेत्रों का नंबर आता है।
सर्वे में 11 श्रेणियों में 152 ब्रांडों को शामिल
आपको इस बात से अवगत कराना चाहेंगे कि सर्वे में 11 श्रेणियों में 152 ब्रांडों को शामिल किया गया। यूगव ओमनीबस ने इस सर्वे के संबंधित आंकड़े आनलाइन जुटाए हैं। यह सर्वे दो अगस्त से आठ अगस्त के बीच किया गया। इसमें 1,193 लोगों की राय ली गई।वहीं वित्तीय क्षेत्र में 47 प्रतिशत लोगों ने एसबीआई को सबसे राष्ट्रभक्त ब्रांड बताया। जबकि 16 प्रतिशत का कहना था कि एलआईसी सबसे राष्ट्रभक्त ब्रांड है।

टाटा मोटर्स को 30 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर पसंदीदा ब्रांड बताया
हालांकि वाहन क्षेत्र में टाटा मोटर्स को 30 प्रतिशत लोगों ने सबसे ज्यादा राष्ट्रीय स्तर पर पसंदीदा ब्रांड बताया। भारत पेट्रोलियम के पक्ष में 13 प्रतिशत तथा मारुति सुजुकी के पक्ष में 11 प्रतिशत ने अपना मत दिया। खाद्य श्रेणी के ब्रांडों में अमूल सबसे ऊपर रहा। उसके बाद पतंजलि का स्थान रहा। पर्सनल केयर क्षेत्र में पतंजलि सबसे ऊपर रहा। इस मामले में पतंजलि का स्थान डाबर और विको से आगे रहा। सर्वे के अनुसार ओरल केयर क्षेत्र में पतंजलि ने कोलगेट, डाबर और विको को पीछे छोड़ दिया।
दूरसंचार क्षेत्र में बीएसएनएल के पक्ष में 41 प्रतिशत ने मत दिया। इसने रिलायंस जियो को पीछे छोड़ा। हालांकि, देश के सबसे अधिक राष्ट्रभक्त ब्रांडों की सूची में बीएसएनएल और जियो संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रही। होमकेयर श्रेणी में निरमा देश का सबसे अधिक राष्ट्रभक्त ब्रांड रहा। बेवरेज श्रेणी में टाटा टी सबसे आगे रही। उसके पक्ष में 35 प्रतिशत ने मत दिया। 18 प्रतिशत के साथ इस श्रेणी में ताज महल ब्रांड दूसरे स्थान पर रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
